पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पूरे यूपी में लगातार लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इन दिनों प्रतापगढ़ में लव जिहाद की शिकार युवतियों की संख्या में बाढ़ सी आ गयी है। अक्सर मुस्लिम युवक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू नाम से हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फांसकर उन युवतियों के साथ दुष्कर्म करना और बाद में इस्लाम धर्म स्वीकार करने पर जबरन दबाव डालना मुस्लिम लड़कों में आदत सी बनती जा रही है।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
ऐसा ही एक मामला बेगम वार्ड, श्याम बिहारी गली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला मो0 रासीद उर्फ ऋषि द्वारा कारित करने का सामने का आया है। दिनांक- 18.08.2025 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अन्तर्गत धारा- 69/351 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें मो0 रासीद उर्फ ऋषि को पुलिस तलाश कर रही थी। मो0 रासीद पर आरोप है कि उस्नेर आप पहचान छिपाकर एक हिन्दू लड़की को ऋषि नाम रखकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद बाद में अपनी असलियत बताते हुए हुए जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव डालने लगा।
लव जिहाद की शिकार युवतियों की बढ़ती संख्या चिंताजनक
पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज के पर्यवेक्षण व थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में लगातार अपराधियों की गिरफ्तारियां जारी हैं।
पहली गिरफ्तारी उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह मय हमराह कांस्टेबल अमित कुमार शुक्ला व कांस्टेबल हिमांशू पोनिया द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी, अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त मो0 रासीद उर्फ ऋषि पुत्र रहीश आलम, निवासी- 29 बेगम वार्ड, श्याम बिहारी गली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातंर्गत श्याम बिहारी गली मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
दूसरी गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश प्रताप मय कांस्टेबल हमराह सुधीर कुमार, कांस्टेबल विशाल कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी, अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अब्दुल रकीब उर्फ आर्यन पुत्र अब्दुल हसीब निवासी ग्राम महुआर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातंर्गत गायघाट अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया।