कुंडा विधायक राजा भैया के पिता को किया गया हाउस आरेस्ट, मोहर्रम जुलूस पर करने वाले थे यह काम, जानते ही घबरा गई पुलिस

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता और भदरी नरेश उदय प्रताप सिंह को जिला प्रशासन ने नजर बंद कर दिया है। राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह भदरी महल में नजर बंद रहेंगे। उन्हें बुधवार शाम करीब 9 बजे तक के लिये नजरबंद किया गया है। इस दौरान दर्जन भर समर्थक भी नजरबंद हैं। यह पूरा मामला एक बंदर से जुड़ा हुआ है।

प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के पिता उदय प्रताप सिंह को सोमवार को करीब तीन दिन के लिए उनके घर में नजरबंद कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने उनके करीब एक दर्जन समर्थकों को भी बुधवार रात 9 बजे तक के लिए नजरबंद किया है। मोहर्रम का जुलूस बुधवार को निकाला जाएगा।

कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ शेखपुर आशिक कुंडा में ‘आशूरा’ (मोहर्रम के महीने की 10 तारीख) को निकाले जाने वाले ताजिए के जुलूस के रास्ते में एक बंदर की बरसी को लेकर भंडारा आयोजित करना चाह रहे थे। इस बंदर की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी।

सीओ ने बताया कि इस कारण एहतियात के तौर पर मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भरत राम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उदय प्रताप सिंह की भदरी कोठी के मुख्य द्वार पर नजरबंदी का नोटिस चस्पा दिया. उन्होंने बताया कि इसी के साथ प्रशासन ने उदय प्रताप सिंह के करीब एक दर्जन समर्थकों के आवास पर भी नोटिस चस्पाया है। इन सब को 17 जुलाई की रात नौ बजे तक के लिए नजरबंद किया गया है।

सीओ ने बताया कि नजरबंद किए गए सभी लोगों के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो उनके हर क्रियाकलाप पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि यह आदेश 17 जुलाई की रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। उदय प्रताप सिंह भदरी की पूर्व रियासत के प्रमुख रहे हैं। उन्हें आज भी लोग ‘राजा साहब’ कहते हैं। उनके पुत्र रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सात बार के विधायक हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000