कुंडल बेच प्रेमी को दिलाया पति को मारने के लिए तमंचा, कत्ल के बाद मेहरबान ने किया था ये काम,पुलिस ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर में मोहल्ला अफगानान के फारुख की हत्या का खुलासा हो गया है। फारुख की हत्या उसकी पत्नी अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान और उसके दोस्त से कराई थी। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अमरीन और मेहरबान के संबंधों में फारुख बाधक बन रहा था। हत्या के लिए तमंचा खरीदने को रुपयों की जरूरत पड़ी तो अमरीन ने अपने कानों के कुंडल मेहरबान को दे दिए। उसने अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर फारुख की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को तीनों का चालान कर दिया है।

सात साल पहले हुई थी फारुख और अमरीन की शादी

फारुख और अमरीन का निकाह सात साल पहले हुआ था। करीब पांच साल पहले अमरीन के जीवन में पड़ोस के मेहरबान की एंट्री हुई। मेहरबान, फारूख का रिश्ते का भांजा है। फारूख टाटा मैजिक चलाता था। वह अक्सर काम के सिलसिले में रात को बाहर रहता था। पति को उनके रिश्ते की भनक लगी तो दोनों में झगड़ा रहने लगा।

कुंडल बेचकर प्रेमी को दिलाया तमंचा

पुलिस के अनुसार इससे तंग आकर अमरीन ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अमरीन से मिले कुंडल बेचकर मेहरबान ने करीब छह दिन पहले 315 बोर का तमंचा खरीदा। इसके बाद अपने दोस्त उमर को भी साथ ले लिया। दोनों 28 अप्रैल की शाम छह बजे फारुख को बाइक से असगरपुर के जंगल में ले गए। पहले तीनों ने शराब पी और अंधेरा होने पर मेहरबान की गोली मारकर हत्या कर दी।एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि अमरीन ने ही फारुख की हत्या की साजिश रची थी। मेहरबान और उमर हत्या करने में शामिल रहे। दोनों को मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मेहरबान के पैर में गोली लगी है।

व्हाट्स एप कॉल कर बताया कर दिया काम तमाम

फारूख की हत्या करने के बाद मेहरबान ने मौके से ही अमरीन को व्हाट्सएप कॉल की। उसने कॉल पर बताया था कि फारुख का काम तमाम कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मेहरबान और उमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया तो अमरीन के साजिश में शामिल होने का खुलासा हुआ। पुलिस की पूछताछ में अमरीन ने बताया कि निकाह के बाद फारूख सऊदी चला गया था। इस दौरान मेहरबान से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।

तीन साल पहले फारूख सऊदी से लौटा तो उसे दोनों के रिश्ते की भनक लग गई और वह सऊदी वापस नहीं गया। वह यहीं रहकर टाटा मैजिक चलाने लगा। इसके बावजूद पत्नी और मेहरबान के रिश्ते जारी रहे। हत्या वाले दिन अमरीन घर पर बेचैनी से सूचना मिलने का इंतजार कर रही थी।

दादा-दादी के सहारे रह गए दो बच्चे

अमरीन और फारुख की चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। फारुख अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी हत्या के बाद अमरीन भी गिरफ्तार हो गई। अब दोनों बच्चों के लिए बूढ़े दादा-दादी ही सहारा बचे हैं।

प्रेमी को देती थी महंगे गिफ्ट 

पुलिस के अनुसार, अमरीन, मेहरबान को अक्सर महंगे गिफ्ट देती रहती थी। उसने मेहरबान को सोने की एक अंगूठी भी गिफ्ट दी थी। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मेहरबान के हाथ से यह अंगूठी बरामद हुई है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000