जयपुर में बड़ा हादसा; सेप्टिक टैंक से सोना निकालने उतरे 4 मजदूरों की हुई मौत

जयपुर। चार दिन पहले 22 मई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर दौरे पर आए थे। उस दिन बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक ऊनी मिल में बड़ा हादसा हुआ था। सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। उस हादसे के ठीक चार दिन बाद राजधानी जयपुर में भी बड़ा हादसा हुआ है।

सोमवार 26 मई की देर शाम को जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में भी सेप्टिक टैंक में उतरे चार मजदूरों की मौत हो गई। कुल आठ मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे थे। इनमें से चार की दम घुटने से मौत हो गई। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि दो की हालत ठीक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

चारों मृतक मजदूर यूपी के…

यह हादसा सीतापुरा स्थित अचल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म में हुआ जहां जवाहरात का काम होता है और विभिन्न आभूषण विदेशों में एक्सपोर्ट होते हैं। इस फर्म के परिसर में 10 फीट गहरा सेप्टिक टैंक बना हुआ है जहां मलबा एकत्रित होता है। हर डेढ दो महीने में इस सेप्टिक टैंक को खाली किया जाता है। मलबे में सोने के कुछ कण और बुरादा मिल जाता है।

ऐसे में जब भी सेप्टिक टैंक को खाली किया जाता है तो मलबे को छाना जाता है। सोमवार देर शाम को इस सेप्टिक टैंक को खाली किया जा रहा था। कुल आठ मजदूर सेफ्टिक टैंक में उतरे। कुछ ही देर बाद दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो बेहोश हो गए। सभी मतृक यूपी के रहने वाले हैं। इनमें संजीव पाल, रोहित पाल, अर्पित यादव और हिमांशु सिंह शामिल हैं।

मृतकों में ठेकेदार का भाई भी शामिल…

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। जानकारी में आया कि रात करीब साढ़े आठ बजे ठेकेदार मुकेश पाल ने मजदूरों को टैंक साफ करने के लिए कहा। गर्मी ज्यादा थी। ऐसे में मजदूरों ने कहा कि रात के बजाय दिन में सफाई करेंगे। मुकेश ने कहा कि कंपनी के मालिक का कहना है कि रात में ही सफाई हो जानी चाहिए।

दबाव के बाद मजदूर भूमिगत टैंक में उतरे। पहले संजीव पाल और रोहित पाल टैंक में उतरे। टैंक में उतरने के कुछ ही देर बाद रात्रि करीब नौ बजे संजीव पाल और रोहित पाल बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए एक-एक कर अन्य मजदूर भी टैंक में उतरने लगे। अन्य मजदूर भी बेहोश होते रहे। बाद में फैक्ट्री के कई मजदूरों और सुरक्षा गार्डों ने टैंक में उतरे मजदूरों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो को भर्ती कर लिया। मृतकों में ठेकेदार मुकेश पाल का भाई भी शामिल है।

एक साल पहले ही बनाई थी नई फैक्ट्री…

सांगानेर सदर एसएचओ अनिल जैमन ने बताया कि जयपुर शहर के बापू नगर निवासी अरुण कुमार कोठारी इस फैक्ट्री का संचालन करते हैं। फैक्ट्री के सीईओ विकास मेहता बताए जा रहे हैं। कंपनी ज्वैलरी एक्सपोर्ट का काम करती है। ठेकेदार मुकेश पाल यहां मजदूर उपलब्ध कराने का ठेकेदार है जो पिछले 6 वर्षों से इलाके में काम कर रहा है। पहले फैक्ट्री छोटी थी तब सेप्टिक टैंक जमीन के ऊपर बना हुआ था। करीब एक साल पहले बड़ी फैक्ट्री बनाई गई तब सेप्टिक टैंक को भूमिगत बनाया गया था। इसके गेट काफी छोटे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000