देर रात नक्सलियों का खूनी तांडव,दो ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की तथा दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या

सुकमा के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी है। दो अन्य ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की गई, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की बताई जा रही है। देर रात नक्सलियों ने गांव में धावा बोला और पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और लोग सहमे हुए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सिर्फ हत्या ही नहीं की बल्कि अन्य दो ग्रामीणों को भी बुरी तरह पीटा। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटनास्थल पर चीख-पुकार और भय का माहौल इतना गहरा था कि ग्रामीण रातभर अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। यह वारदात नक्सलियों की पुरानी रणनीति को दर्शाती है, जिसमें वे निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस का सहयोगी बताकर सजा देते हैं।सूत्र बताते हैं कि मारे गए ग्रामीणों पर लंबे समय से नक्सलियों को पुलिस मुखबिरी का शक था। इसी शक के चलते उन्हें सबक सिखाने के नाम पर इस नृशंस घटना को अंजाम दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में नक्सलियों ने ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा हो। लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई। हालांकि सुरक्षा कारणों और नक्सली गतिविधियों की आशंका को देखते हुए घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000