चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट और कैंटीन ठेकेदार के बीच मारपीट हो गई। मामला स्टेशन के रनिंग रूम की कैंटीन का है। लोको पायलट ने राशन देकर खाना बनाने को कहा। इस पर कैंटीन इंचार्ज ने कहा- खाना नहीं बनेगा, जो बना है वही खाओ। लोको पायलट ने विरोध किया तो इंचार्ज ने थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद कैंटीन परिसर में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर कुछ और लोको पायलट वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में लाठी, वाइपर से लोको पायलट को पीटा गया। मामले में कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद लोको पायलट वहीं बैठकर रेल और लखनऊ प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे।

लोको पायलट बोले- ठेकेदार ने खाना देने से किया मना…

लोको पायलट का आरोप है कि 14 घंटे ड्यूटी करने के बाद जब कैंटीन में खाना लेने आए, तो ठेकेदार ने मना किया। कारण पूछने पर नोकझोंक शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। कुछ लोग लाठियां लेकर आ गए। कैंटीन ठेकेदार ने अपने लोगों से उन्हें पिटवाया है।

मारपीट के बाद कई लोको पायलट धरने पर बैठ गए। सभी रेल प्रशासन और लखनऊ प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। इन लोगों ने रेल प्रशासन हाय-हाय, लखनऊ प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए। बताया गया कि मारपीट मुरादाबाद मंडल के लोको पायलट से की गई।

रनिंग रूम के इंचार्ज ने पहले जड़ा थप्पड़…

धरने पर बैठे लोको पायलट बोले- तीन-चार लोको पायलट सुबह करीब 10:30 बजे खाना खाने के लिए लोको रनिंग रूम के कैंटीन में पहुंचे थे। यहां अपना राशन देकर खाना बनाने को कहा। इस पर कैंटीन के संचालक ने कहा- यह अभी नहीं बनेगा, जो है उसे खाओ। इसके बाद बहस होने लगी।

रनिंग रूम के इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। आरोप है, उन्होंने एक लोको पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। इससे विवाद होने लगा। हालांकि, रनिंग रूम के इंचार्ज ने कहा कि – हमने कोई हाथ नहीं छोड़ा था। वहां केवल बीच-बचाव कर रहा था।

इस बीच कैंटीन के करीब 20 लोगों ने 3-4 लोको पायलट को वाइपर, डंडे सहित अन्य चीजों से पीट दिया। इसकी जानकारी होते ही लोको पायलट सहित रेलवे कर्मचारी संगठन के नेता भी पहुंच गए।

कर्मचारियों के साथ अधिकारियों की बैठक…

इस बवाल के बाद ADRM, NRMU के मंडल मंत्री राकेश पांडेय सहित अन्य अधिकारियों के बीच में बैठक हुई। कर्मचारियों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। रनिंग रूम के इंचार्ज को तत्काल हटाने की मांग की है।इसके साथ ही आने जाने में सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

पांच घंटे तक आपाधापी, मिला आश्वासन…

मारपीट के बाद पांच घंटे तक रनिंग रूम में आपाधापी की स्थिति बनी रही। बैठक के बाद NRMU के मंडल मंत्री राकेश पांडेय ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने मारपीट की है, उन्हें हटाया जाएगा। ठेकादार से बातचीत हुई है। ठेकेदार का नंबर हर जगह दर्शाया जाएगा। RPF की सुरक्षा लोको पायलट को दी जाएगी। उनके आने-जाने के लिए गाड़ियां दी जाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000