स्टेडियम में ड्यूटी छोड़कर मैच देखना 15 पुलिसकर्मियों पड़ा महंगा,विभागीय कार्रवाई के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अन्तरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 12 अक्टूबर को हुए मैच के दौरान ड्यूटी छोड़कर क्रिकेट देखना 15 पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया है।ये पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट को छोड़कर स्टेडियम के अंदर मैच का लुत्फ उठा रहे थे। ड्यूटी के दौरान मैच देखने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने इन पुलिसकर्मियों खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इन पुलिसकर्मियों में 23वीं पीएसी मुरादाबाद के दो जवान भी शामिल थे। दोनों पीएसी के जवान न तो सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे और न ही उनके पास टिकट व पास था। उनको तत्काल वहां से बाहर निकाला गया। इन पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर पत्र भेज दिया गया है। वहीं पीएसी के जवानों के लिए 23वीं वाहिनी मुरादाबाद को पत्र भेजकर जानकारी दी गई,जिसके बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

जानें क्या हुआ था उस दिन…

भारत अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच था।स्टेडियम की सुरक्षा और यहां आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यहां कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी,जिन्हें मैदान के अंदर और बाहर अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी प्वाइंट दिए गए थे, लेकिन मैच के दौरान ये पंद्रह पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर मैच का लुत्फ उठाने मैदान के अंदर पहुंच गए।ये सुरक्षा में बड़ी चूक थी। इस लापरवाही की जानकारी जब अफसरों को लगी तो इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए और अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

लापरवाही बरतने में हो सकती है कार्रवाई…

बता दें कि स्टेडियम के अंदर जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था उनका ड्यूटी कार्ड नीले रंग का था।बाहर जो पुलिसकर्मी तैनात थे उनके कार्ड सफेद और पीले रंग के थे। मैच के दौरान जब चेकिंग हुई तो स्टेडियम के अंदर सफेद और पीले रंग के ड्यूटी कार्ड वाले 15 पुलिसकर्मी मिले।दो पीएसी के जवानों की आवास पर ड्यूटी लगी थी वो भी ड्यूटी की बजाय मैच देखने पहुंच गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000