आईये जाने कि कौन है यूपी की सबसे बड़ी लोकसभा, जिसकी एक छोर से दूसरे छोर की दूरी 250 किमी, जिसे तय करने में लगते हैं, सात घंटे  

लखनऊ। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा से चुनाव लड़ना आसान काम नहीं है।पांच राज्यों तक फैली इसकी सीमाएं नापने में उम्मीदवारों को छींके आ जाती हैं। उत्तर प्रदेश की यह सबसे बड़ी लोकसभा है।एक छोर से दूसरे छोर की दूरी लगभग ढाई सौ किलोमीटर है।भौगोलिक रूप से जटिल संरचनाओं की वजह से कई गांवों तक उम्मीदवार नहीं पहुंच पाते हैं। इन गांवों में लोगों को उम्मीदवार का चेहरा देखे बगैर ही वोट देना पड़ता है।

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा पहले मिर्जापुर की हिस्सा थी। 1962 में परिसीमन के बाद रॉबर्ट्सगंज का उदय हुआ तो इसमें मिर्जापुर जिले की चुनार, मझवां, राजगढ़ और दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। साल- 2009 में नए परिसीमन ने इस लोकसभा का परिदृश्य बदल दिया। इस परिसीमन में ओबरा और घोरावल दो नए विधानसभा क्षेत्र बने। साथ ही पड़ोसी चंदौली जिले की चकिया विधानसभा सीट को भी इसमें शामिल करते हुए राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट का पुर्नगठन किया गया।

नए परिसीमन के बाद रॉबर्ट्सगंज उन लोकसभा में शामिल है, जिनका क्षेत्रफल सबसे ज्यादा है। इसका छोर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से लगता है तो दूसरा छोर चंदौली जिले के मुख्यालय के पास तक है। इनके बीच की दूरी करीब ढाई सौ किलोमीटर है।झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा से भी दूसरे क्षेत्र की दूरी करीब इतनी ही है।

ऐसे में उम्मीदवारों को पूरा लोकसभा क्षेत्र घूमने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिनके नाम पहले से तय हैं, वह तो फिर भी किसी तरह एक-एक गांव में पहुंच जाते हैं, लेकिन नामांकन के बाद उम्मीदवारों को मतदाताओं तक पहुंचना ही संभव नहीं हो पाता। लिहाजा मतदाता भी कइयों से अनभिज्ञ रहते हैं। इसमें भी चोपन, म्योरपुर, कोन और नगवां ब्लॉक के कई गांवों की बसावट इतनी दुरुह है कि वहां चाहकर भी उम्मीदवार पहुंच नहीं पाते।

बड़े राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं और बूथ समितियों के जरिए फिर भी मतदाताओं तक पहुंच जाते हैं, लेकिन अन्य छोटे दलों के पास बूथ स्तरीय संगठन के अभाव में प्रत्याशियों के सामने चुनौती बनी रहती है। मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थिति शक्तिनगर और बीजपुर की चकिया विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर कांटा विशुनपुरा से आगे तक की दूरी करीब 250 किलोमीटर है। इसी तरह छत्तीसगढ़ सीमा पर सागोबांध, झारखंड सीमा पर छतरपुर, धोरपा की घोरावल विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर मूर्तिया से भी दूरी करीब 250 किलोमीटर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता तिरुपति भंडारी की हत्या, नक्सली वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000