Bareilly Violence उत्तरप्रदेशबरेली ‘सैलाब की तरह इस्लामिया में जुटो’, भीड़ लेकर आया था तौकीर और नदीम का ये करीबी; मुनीर का खुलासा By Khulasa India News Desk Last updated Oct 4, 2025 61 बरेली बवाल में मौलाना तौकीर रजा के करीबी मुनीर इदरीसी और फैजान सकलैनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुनीर ने स्वीकार किया कि बवाल कराने के लिए उसने भड़काऊ पोस्ट डाली थी। हालांकि, उसने यह बताया कि मौलाना तौकीर की मंडली में शामिल सभी लोग खुद को ज्यादा होशियार दिखाकर मौलाना को खुश करने का प्रयास करते थे। उसने भी ऐसा ही किया। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी और फैजान सकलैनी समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। कोतवाली से ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मुनीर की गिरफ्तारी उसके घर से दिखाई गई। बिहारीपुर क्षेत्र निवासी मुनीर इदरीसी काफी समय से आईएमसी का मीडिया प्रभारी है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार को मुनीर अपने घर से कहीं भागने की तैयारी में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पुलिस ने कोतवाली में पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि बवाल कराने के लिए उसने भड़काऊ पोस्ट डाली थी। हालांकि, उसने यह बताया कि मौलाना तौकीर की मंडली में शामिल सभी लोग खुद को ज्यादा होशियार दिखाकर मौलाना को खुश करने का प्रयास करते थे। उसने भी ऐसा ही किया। ‘फरहत व मौलाना की करीबी की काट करने की कोशिश की’ मुनीर ने बताया कि जब नफीस व नदीम ने भीड़ को आने से रोकने के लिए पत्र वायरल किया था तो दूसरे साथियों के संग उसने भी मौलाना को भड़काने का काम किया। उसने शुक्रवार को सुबह से ही कुछ और वीडियो व मौलाना के तीखे बयान सोशल मीडिया पर समूह में वायरल किए। ऐसा करके उसने फरहत व मौलाना की करीबी की काट करने की कोशिश की थी। हम छोटी पगार वाले, बड़ों से पूछिए मुनीर इदरीशी ने पुलिस को बताया कि मौलाना उसे हर महीने मामूली वेतन देता था। इससे उसका काम नहीं चलता था। वह मौलाना से जुड़े अन्य लोगों से आर्थिक मदद लेकर अपना परिवार चलाता था। उसके बदले में वह विभिन्न मीडिया माध्यमों पर मौलाना के फोटो, वीडियो व पार्टी संगठन से जुड़ीं जानकारियां डालता था। मुनीर ने बताया कि वह छोटी पगार व हैसियत वाला कर्मचारी है। मौलाना व उससे जुड़े लोग बड़े आदमी हैं। आप लोग उनसे पूछताछ करेंगे तो ज्यादा जानकारियां मिलेंगी। मुनीर ने पोस्ट किया था… सैलाब की तरह इस्लामिया में जुटो खलील तिराहे पर जुटी भीड़ को उकसाने के मामले में कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मुनीर इदरीसी आरोपी है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर भीड़ से सैलाब की तरह इस्लामिया कॉलेज मैदान पहुंचने का आह्वान किया था। चूंकि शहर में निषेधाज्ञा लागू थी, इसलिए विधि विरुद्ध जमावड़ा, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराएं मुनीर पर लगाई गई। सिर तन से जुदा का क कोतवाली से ही नामजद गुलाब नारा, भीड़ लेकर आया था फैजान एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया नगर चौधरी तालाब निवासी आरोपी फैजान सकलैनी आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा व नदीम खां का बेहद करीबी है। शुक्रवार को वह सिर तन से जुदा का नारा लगाता हुआ भीड़ को लेकर कुमार सिनेमा के पास आया था। यहां पुलिस ने उसे इस्लामिया कॉलेज की ओर जाने से रोका तो उसने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया था। पथराव के साथ ही फायरिंग भी की गई थी। फरहत का मकान नहीं हुआ सील फाइक एन्क्लेव में शुक्रवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। यहां फरहत खां के मकान को सील नहीं किया जा सका, जबकि बीडीए के नोटिस में तीन अक्तूबर से पहले ही मकान खाली करने की हिदायत दी गई थी। अब तक मकान खाली भी नहीं किया गया है। इसी मकान में पिछले शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा ने पनाह ली थी। बवाल के बाद उन्हें यहीं से गिरफ्तार किया गया था। शरण देने में फंसा फरहत और उसका बेटा फरहान जेल में हैं।बीडीए के सक्षम अधिकारी ने एक अक्तूबर को नोटिस तामील कराते हुए तीन अक्तूबर से पहले फरहत का घर खाली कराने की अपेक्षा बारादरी थाना पुलिस से की थी। शुक्रवार को वहां न तो पुलिस पहुंची, न ही बीडीए की टीम ने दस्तक दी। बताया गया कि बीडीए के साथ पुलिस और प्रशासन किसी भी समय कार्रवाई कर सकता है। बीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन शुक्रवार को नमाज के मद्देनजर सतर्कता ड्यूटी में व्यस्त रहा। इसलिए मकान को सील नहीं किया जा सका। अगर फोर्स मिलती है और हालात सामान्य रहे तो शनिवार को सीलिंग हो सकती है। समाचार 61 Share