यूपी से बिहार जा रही थी 12 लाख की शराब,पुलिस ने 11 तस्करों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस ने 12 लाख की शराब जब्त करते हुए 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग इलाकों से इन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।तस्कर शराब की बड़ी खेप को बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराब प्रतिबंधित है।तस्कर बिहार में अवैध रूप से शराब सप्लाई कर महंगी कीमतों पर बेचते हैं।इस बार भी इनका यही इरादा था। मामला गाजीपुर जिले के बिहार के बॉर्डर के पास भांवरकोल और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का है।भांवरकोल पुलिस ने एक ट्रक में दो तस्करों के साथ लगभग 6 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की तो करीमुद्दीनपुर पुलिस ने तीन वाहनों में लगभग 6 लाख रुपए की शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर शराब की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहता है,लेकिन शराब तस्कर अपना काम करने में जुटे हुए थे।इसी दौरान करीमुद्दीनपुर पुलिस और आबकारी टीम को सूचना मिली कि जोगा मुसाहिब गांव में तीन वाहनों में शराब रखकर बिहार पहुंचाने की तैयारी है। सूचना पर आबकारी टीम और पुलिस ने छापेमारी की तो कुल 82 पेटी शराब बरामद हुई। 712 लीटर शराब बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है।यह शराब बिहार ले जाकर महंगी कीमत पर बेचे जाने की तैयारी थी।इस मामले में पुलिस ने अमरनाथ राय,सद्दाम, आदित्य,मनीष,दुर्गेश,समीर,अमित राय उर्फ गोल्डन राय,सनी सिंह और जयकुमार सिंह को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार के बॉर्डर से सटे भांवरकोल में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से 6 लाख रुपये की शराब जब्त की।मुखबिर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शराब तस्कर राजेश कुमार राय और छोटक उर्फ टुकडु को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्र में 11 तस्करों के साथ भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को विधि कार्रवाई कर जेल भेजने के साथ ही इनके अन्य नेटवर्क को भी खाना जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000