लोकसभा चुनाव:अजय राय क्या गाजीपुर में करेंगे अपने सबसे बड़े जानी दुश्मन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का प्रचार

गाजीपुर। पूर्वांचल की गाजीपुर लोकसभा में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।नामांकन की पूरी प्रक्रिया आज पूरी कर ली गयी है। निर्दलीय प्रत्याशी समेत कुल 10 प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी से अफजाल अंसारी, भारतीय जनता पार्टी से पारसनाथ राय और बहुजन समाज पार्टी से उमेश सिंह मैदान में हैं। अफजाल अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं। अफजाल अंसारी सपा से चुनावी मैदान में हैं। इस बात की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गयी है कि क्या अजय राय इंडिया गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अपने सबसे बड़े जानी दुश्मन रहे माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी के लिये चुनाव प्रचार करेंगे।

अफजाल सपा प्रत्याशी तो अजय राय यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

गाजीपुर से इंडिया गठबंधन के तहत अफजाल अंसारी प्रत्याशी हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दलों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों शामिल हैं।वहीं अजय राय यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हैं जबकि अफजाल अंसारी गाजीपुर से सपा प्रत्याशी हैं।लोकसभा चुनाव में अजय राय और अफजाल अंसारी दोनों एक ही गठबंधन से चुनावी मैदान में हैं। गाजीपुर में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि क्या अजय राय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते अफजाल अंसारी के लिये गाजीपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। ये सवाल अजय राय से कई बार किया जा चुका है और उनका यही जवाब रहा है कि वो इंडिया गठबंधन के लिये प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।

अजय राय और मुख्तार अंसारी के बीच वर्षों पुरानी दुश्मनी

3 अगस्त 1991 को अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की हत्या वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में कर दी गयी थी। अवधेश राय अपने घर के बाहर खड़े थे और उनके साथ उनके भाई अजय राय भी थे। अजय राय के सामने ही उनके भाई अवधेश राय को मोटर वैन से आये हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था। इसके बाद अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इस हत्याकांड के 33 साल बाद वाराणसी की एमपी-एमएलए अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।अजय राय ने अपने भाई अवधेश सिंह की हत्या के केस में मजबूत पैरवी की थी। इसकी वजह से मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000