Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण में मेनका गांधी, जगदम्बिका पाल और निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का होगा, फैसला

Lok Sabha Elections 2024: आम चुनाव के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान होगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा। राज्य की इन 14 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 25 मई को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतदेय स्थलों के लिए मतदान कर्मी दल रवाना होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान होना है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार हैं, मैदान

रिणवा के अनुसार 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है। मछलीशहर से वर्तमान भाजपा सांसद बीपी सरोज और सपा के  सपा तीन बार के सांसद रहे तूफानी सरोज की बेटी और सुप्रीम कोर्ट में वकील प्रिया सरोज से है। अम्बेडकर नगर में बसपा के सांसद रितेश पाण्डेय को भाजपा ने इस बार उम्मीदवार बनाया है। सपा के लालजी वर्मा और भाजपा के रितेश पाण्डेय के बीच मुकबला है।

लोकसभा सीट बस्ती से सपा के राम प्रसाद चौधरी और भाजपा के हरीश द्विवेदी के बीच कड़ी टक्कर है। संत कबीर नगर से भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद और सपा के लक्ष्मी कान्त निषाद के बीच मुकाबला है। डुमरियागंज सीट पर भाजपा के जगदम्बिका पाल और सपा के बीच कुशल तिवारी के बीच सीधी टक्कर है। श्रावस्ती से भाजपा के साकेत मिश्र और सपा के राम शिरोमणि वर्मा के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। धर्मेंद्र यादव साल- 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ से हार गए थे।

इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है। फूलपुर सीट पर भाजपा के प्रवीण पटेल और सपा के अमरनाथ मौर्या के बीच मुकाबला है। लालगंज सुरक्षित सेट पर भाजपा की नीलम सोनकर और सपा से दरोगा प्रसाद सरोज के बीच संघर्ष है। प्रतापगढ़ से सांसद संगम लाल गुप्ता का मुकाबला सपा के एसपी सिंह पटेल से है। जौनपुर में भाजपा के कृपा शंकर सिंह, सपा के बाबू सिंह कुशवाहा और बसपा के वर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000