18 महीनों का प्रेम संबंध, एक ही थप्पड़ से सवार हुआ हत्या का सनक! जानिए अमेठी हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

अस्पताल से रिहाई के बाद अमेठी हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम को ही डिस्चार्ज होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसके जेल भेज दिया गया। चंदन वर्मा पर आरोप है कि उसने अमेठी में दलित समुदाय के स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

18 महीने से था प्रेम संबंध…

आरोपी चंदन वर्मा का शिक्षक की पत्नी पूनम भारती से 18 महीनों से प्रेम संबंध था। आरोपी प्रेम संबंध खत्म करना नहीं चाहता था। जबकि, शिक्षक की पत्नी इस संबंध के खिलाफ होती जा रही थी। इस कारण पूनम ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। इधर रिश्ते में खटास आने के कुछ समय बाद वह आरोपी चंदन तनाव में आ गया था। इसी तनाव और गुस्से के कारण उसने शिक्षक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी।

18 अगस्त को दर्ज की गई थी FIR…

पुलिस की जांच और पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 18 अगस्त के दिन पूनम ने चंदन को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दोनों में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी. गर्मागर्मी के बीच पूनम में चंदन पर एफआईआर दर्ज करा दिया था। 18 अगस्त को रायबरेली में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम, साल-1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अलावा पूनम ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था अगर उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है तो इसके लिए चंदन वर्मा को ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

इस कारण चार लोगों को मार दी गोली…

आरोपी चंदन वर्मा ने बताया कि वो गुरुवार को पूनम के घर गया था। जहां किसी बात पर उसे बहुत तेज गुस्सा आया और उसने परिवार के सदस्यों को गोली मार दी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने चारों की हत्या करने की बात कबूल की है। बता दें, चंदन और पूनम के प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर शिक्षक सनील और पूनम के बीच विवाद होता था। सुनील ने इस कारण घर भी शिफ्ट कर लिया था। इसके बाद भी चंदन पूनम से संबंध तोड़ना नहीं चाहता था।

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पूनम और आरोपी चंदन के बीच संबंध पारिवारिक था। चंदन का उसके घर में आना जाना था, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर सुनील नाखुश था। इस कारण पूनम चंदन से दोस्ती तोड़ने चाहती थी। इसी बात को लेकर 18 अगस्त को पूनम ने चंदन को थप्पड़ मारा था और उसपर मामला दायर किया था। इस घटना के बाद चंदन के सिर खून सवार हो गया था। अपमान और बदले की आग में वो जलने लगा था। इसके बाद 3 अक्टूबर को वो एक बार फिर पूनम के घर गया और पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका पूनम, उसके पति सुनील की हत्या के बाद भी चंदन का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने दोनों बच्चियों की भी हत्या कर दी।

खुद को भी मारना चाहता था गोली…

इन चारों की हत्या करने के बाद चंदन खुद को भी गोली मारना चाहता था। उसने पुलिस को बताया कि चारों की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली मिस हो गई। इससे पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा था कि आज पांच लोगों की हत्या होने वाली है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। कई जगहों पर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000