लव जिहाद: लिव इन पार्टनर ने किया कत्ल, तख्त के नीचे मिला प्रेमिका की अर्द्धनग्न लाश
कानपुर के रायपुरवा में युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तख्त के नीचे छिपा दिया। ऊपर से चादर डाल दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लिव इन में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
भारती गौतम, (फाइल फोटो)
रोहित का वाहिद होना तो नहीं बना झगड़े की वजह
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में हुए भारती हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को कमरे से वाहिद के नाम का एक आधार कार्ड पड़ा मिला जबकि मोहल्ले के लोगों को आरोपी प्रेमी की पहचान रोहित या दिलीप कुमार से ही है। ऐसे में चर्चा है कि रोहित का वाहिद होना ही तो दोनों के बीच झगड़े की जड़ नहीं। वहीं, कुछ लोगों ने भारती के परिजनों को इसकी पहले से जानकारी की बात कही है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का असली नाम वाहिद है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
नहीं थे बच्चे, रोज होता था झगड़ा
भारती और रोहित के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दोनों के बच्चे नहीं थे। बुधवार भोर जब वह घर के बाहर बैठा था तो पड़ोसी विकास ने उससे कारण पूछा। पड़ोसी के अनुसार, उसने नींद न आने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद से उनके घर पर ताला लटका नजर आया। भारती के मौसेरे भाई सोनू ने बताया कि आशा देवी की पांच बेटियां थीं। बड़ी निशा लखनऊ में रहती हैं। फिर ऊषा, नीतू, ममता और भारती हैं। भारती को मिलाकर अब चारों की मौत हो चुकी है। वहीं, देर शाम सोनू ने भारती के शव को पोस्टमार्टम के बाद नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफन करवा दिया।
