इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेमी जोड़ा हुए फरार, पुलिस ने पकड़ कर थाने में करवा दी शादी

अमेठी। आपने ऑनलाइन दोस्ती के बाद प्यार के कई केस देखे होंगे। उत्तर प्रदेश के अमेठी से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की वो भागकर प्रेमी के पास पहुंच गई। इधर युवती के परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाकर समझौता कराया। इसके बाद थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली नेहा नाम की लड़की की इंस्टाग्राम पर पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन वर्मा से दोस्ती हो गई।

धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगीं। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कुछ दिन पहले युवती मेले में अर्जुन से मिलने गई। इसके बाद दोनों यहां से फरार हो गए। युवती के लापता होने के बाद पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन लीलापुर बाजार में मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की को युवक के साथ हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस दोनों को लेकर संग्रामपुर थाने ले आई। यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद परिजन उनकी शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद थाना परिसर में बने शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000