माफिया अतीक के बेटे अली पर जेल से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बालू व्यापारी ने दर्ज कराई एफआईआर

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद की हत्या होने के बाद भी उसके गैंग की खौफ कम नहीं हो रही है। अब अतीक के बेटे अली अहमद समेत आठ लोगों पर 10 लाख की रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज हुई है।अली अभी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। अली पर जेल से ही रंगदारी वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस ने अली अहमद समेत आठ लोगों पर रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

जानें क्या है मामला

पुरामुफ्ती के बालू व्यापारी अबू सईद का आरोप है कि इलाके के ही मुज्जसिर, असाद और अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोक कर धमकी दी कि जेल से अली भाई 10 लाख रुपये मंगा रहे हैं। पैसे न देने पर उसके घर के पास मुजस्सिर, असाद, आमिर, शारिक, उबैद सहित कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया और कट्टे की बट से सर पर वार करके 48 हज़ार रुपये छीन लिए। अबू स‌ईद की शिकायत पर पुरामुफ्ती पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली सहित 8 लोगों पर धारा 147,148,149, 342, 323, 506, 386, 394, और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की है।

नैनी सेंट्रल जेल में बन्द है अली

बता दें कि माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद रंगदारी के मुकदमे में ही नैनी सेंट्रल जेल में बन्द है। जेल में रहते हुए अली अहमद पर पूर्व में भी कई बार रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। रंगदारी के ही मामले में अलग-अलग लोगों ने अली अहमद पर लगभग 5 मुकदमे दर्ज कराए हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो को हिरासत में लिया है।

शाइस्ता परवीन का खास गुर्गा गिरफ्तार

बताते चलें कि प्रयागराज की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खास गुर्गे बल्ली पण्डित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बल्ली पण्डित को चकिया में उस समय गिरफ्तार किया जब वो बम से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था।सटीक सूचना पर पुलिस ने बल्ली पंडित को चकिया इलाके में एक गली से घेर कर पकड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000