माफिया ब्रदर्स तो मिट्टी में मिल गए, इनकी बेगमें व बहन हैं कहाँ फरार, धरती खा गई या आसमान निगल गया
उत्तर प्रदेश के सबसे कुख्यात माफिया में था अतीक अहमद, एक वक्त माफिया मुख्तार अंसारी की टक्कर वाला रहा है यह माफिया। खुद प्रयागराज में कई बार विधायक और एक बार सांसद रहे अतीक ने अपने भाई अशरफ को भी विधायक बनवा दिया था। मगर 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की दो गनर सहित हत्या का गुनाह इसके लिए आखिरी साबित हुआ। माफिया अतीक अपने भाई अशरफ और एक बेटे असद सहित मिट्टी में मिल चुका है मगर इन दो माफिया की बेगम और एक बहन का भी कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। अब बार-बार सवाल उठता है कि ये तीनों हैं कहां… क्या ये दुबई या पाकिस्तान भाग निकली या धरती खा गई या आसमान निगल गया या कही बेगम शाइस्ता परवीन ने ही गुड्डू बमबाज के साथ मिलकर तो अतीक को रास्ते से हटवा दिया मिट्टी में मिलने की बात उठाते हैं इस माफिया के ही लोग जो कहते हैं कि हो सकता है कि अतीक की माफियागिरी में दुश्मन बने अपराधियों ने ही इन बेगमों को ठिकाने लगा दिया हो।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद कुछ दिनों तक अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन और अशरफ की खूबसूरत बीवी जैनब फातिमा सहित इनकी मेरठ में ब्याही बहन आयशा नूरी खूब भागदौड़ और मीडिया में बयानबाजी करती रहीं, मगर जब उमेश पाल कांड में इन तीनो पर भी क़ानूनी शिकंजा कसा तो वे फरार हो गईं। मगर सवाल उठता है कि क्या एसओजी और यूपी की तेजतर्रार एसटीएफ से बचकर वो छिपी रह सकती हैं..! शायद नहीं। पाताल से भी अपराधियों को खींच लाने वाली एसटीएफ अगर माफ़िया खानदान की इन तीन औरतों को नहीं पकड़ पा रही तो सवाल बनता है कि आखिर ये तीनों है कहां….! क्या तीन साल तक ये औरतें फरार रह सकती हैं। बड़ी अफवाह उड़ी कि अतीक की बीवी को बमबाज गुड्डू मुस्लिम ले गया है अपने साथ पर यह भी साबित न हो सका..! पुलिस का तो कहना है कि तीनों की तलाश जारी है। इन औरतों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित है।