फैक्टरी में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दो कर्मचारियों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद स्थित बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में गैस लीक होने के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना पाकर मृतक दोनों कर्मचारियों के परिजन और स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्टरी में बॉयलर का ट्रायल चल रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर से अधिक मात्रा में गैस का रिसाव हुआ, जिससे तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौजूद कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए।

पहले लोग उन्हें एक नीजी अस्पताल में लेकर गए थे। वहां पर प्राथमिक उपचार और जांच के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बसाईच निवासी सत्येंद्र (21) और संभल निवासी अंशुल चौहान की मौत हो गई, जबकि गिरीश की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने दिया धरना, कार्रवाई की मांग…

घटना की सूचना मिलते ही सत्येंद्र के परिजन और स्थानीय लोग फैक्टरी गेट पर पहुंच गए। उन लोगों ने मृत कर्मचारियों शव को फैक्टरी पर लाने और दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीओ पूर्णिमा सिंह और एसडीएम ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को शांत करने का प्रयास किया। काफी समझान और दोषी लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। इस बारे में सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीमें हादसे की जांच कर रही हैं। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल माहाैल शांत है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000