ममता कुलकर्णी को लगा बड़ा झटका,महामंडलेश्वर पद से हटाया गया,किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित, महाकुंभ में ली थी संन्यास की दीक्षा

प्रयागराज। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। साथ आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद से निष्कासित कर दिया गया है।दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।यह फैसला किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास द्वारा लिया गया है।जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति होगी।

बता दें कि महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में संन्यास ग्रहण करने की घोषणा की थी। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी।इसके बाद संगम तट पर पिंडदान कर ममता कुलकर्णी संन्यास की दीक्षा ली थी।ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में श्री यमई ममता नंद गिरि नाम से आध्यात्मिक पहचान दी गई थी और महामंडलेश्वर बनाया गया था।जब से ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया तब से ही अखाड़े में विरोध के स्वर उठने लगे। किन्नर अखाड़े के सदस्यों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई और इसे अखाड़े की परंपराओं के खिलाफ बताया।इस विवाद के बीच किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने कठोर कदम उठाते हुए ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित करने का फैसला लिया।ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर कई संत नाराजगी जता चुके हैं।उनके मुताबिक ऐसे प्रतिष्ठित पद के लिए सालों के आध्यात्मिक अनुशासन और समर्पण की जरूरत होती है।फिर कैसे ममता को एक ही दिन में महामंडलेश्वर चुन लिया गया।

बता दें कि किन्नर अखाड़ा अब नए महामंडलेश्वर और आचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि किन्नर अखाड़ा अपनी परंपराओं और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा।ममता कुलकर्णी की संन्यास यात्रा विवादों में घिर गई हैं,जहां एक ओर उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग को अपनाने का दावा किया,वहीं दूसरी ओर किन्नर अखाड़े ने उन्हें अपने पद से हटा दिया।अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी क्या कदम उठाती हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |     भाजपा नेता के बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा, एसआई और एक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एएसपी को सौंपी गई जांच     |     मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर     |     भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 2 घायल     |     चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार,पहले भी कर चुकी है पति को मारने की कोशिश     |     नीले ड्रीम और सांप के बाद अब ट्राली बैग में मिला शव, बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ सौदी से लौटे पति का किया कत्ल     |     3 बच्चों की मां देवर के साथ हुई फरार , पैसे और जेवर ले गई साथ, बच्चे पुलिस से लगा रहे गुहार     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000