उत्तरप्रदेशजौनपुर मनबढ़ युवकों ने सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार पर चाकू से किया हमला हालत गंभीर By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 30, 2022 857 शाहगंज(जौनपुर)। नगर के पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में मंगलवार सुबह चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। यहां मनबढ़ युवकों ने सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के नाते माहौल संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस एहतियात बरत रही है जानकारी के मुताबिक पश्चिमी कौड़िया मोहल्ला निवासी युवक चंदन पुत्र स्व. शंकरलाल घर पर ही छोटी सी दुकान चलाता है । मंगलवार सुबह मोहल्ले के ही दो युवक उसके पास सिगरेट लेने पहुंचे। पैसे मांगने पर दोनों ने उधार लिखने की बात कही जिस पर चंदन ने इनकार किया तो कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बार आरोपी युवक चाकू के साथ लौटे और चंदन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। चाकू की वजह से चंदन के गर्दन पर गहरे जख्म हो गए और तेजी से खून बहने लगा। अचानक हुई घटना से कोहराम मच गया। मौका देखकर हमलावर युवक फरार हो गया। स्थानीय लोग आनन फानन में घायल चंदन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद सभी उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने कहा कि कहासुनी के दौरान यह घटना हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से हमलावरों की पहचान मिली है।उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध 857 Share