पाक में शादी,जुल्म और जेल,हसमत आरा की दर्दभरी कहानी से अंजू को लेनी चाहिए सीख

लखनऊ। पबजी वाली चार बच्चों की मां पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर और भारत से पाकिस्तान पहुंची दो बच्चों की मां अंजू के बाद लखनऊ में एक महिला की कहानी सामने आई है। महिला ने प्यार किया और पाकिस्तान में शादी हुई और वहां की नागरिकता ले ली। फिर पाकिस्तान में जुल्म और प्रताड़ना सहते हुए पति को छोड़कर अपने बच्चों के साथ भारत आ गई। यहां आकर महिला ने फिर शादी की और बिना वीजा कई साल तक भारत में रहती रही। फिर महिला को जेल जाना पड़ा। आपको बता दें कि यह कहानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाली हसमत आरा की है। हसमत कभी रायबरेली में रहती थी। मोहम्मद जाहिद की बेटी हसमत ने साल 1980 में पाकिस्तान के शाहनजीर आलम से निकाह किया और पाकिस्तान में रहने लगी।

हसमत ने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली। शादी के बाद हसमत के 4 बच्चे हुए। इनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। साल 1987 में हसमत के पाकिस्तानी पति ने उस पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर हसमत वीजा बनवाकर अपने चार बच्चों के साथ भारत वापस लौट आई। हसमत का वीजा सिर्फ 11 नवंबर 1998 तक ही वैध था। इसी बीच हसमत ने लखनऊ में दूसरा निकाह भी कर लिया। हसमत का वीजा खत्म हो चुका था। वह पाकिस्तान की नागरिक थी। जब इस बारे में पुलिस को सूचना मिली कि हसमत बिना वीजा के 24 वर्ष तक भारत में रही है तो पुलिस ने जांच शुरू की। लखनऊ के सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके से 28 अक्टूबर 2022 को पुलिस ने हसमत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हसमत और उसके 4 बच्चों के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की 13 व 14 के तहत केस दर्जकर उसे जेल भेज दिया।

पाकिस्तान जाने वाली अंजू की कहानी…

राजस्थान के भिवाड़ी में रहने वाली दो बच्चों की मां अंजू बीते 21 जुलाई को पाकिस्तान चली गई। अंजू के दोनों बच्चे उसके पति अरविंद के साथ हैं।अंजू ने दो साल पहले विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था। बीते दिनों अंजू ने पति से कहा कि वो अपनी सहेली के पास जयपुर जा रही है। इसके बाद अंजू दिल्ली पहुंची। दिल्ली से अंजू अमृतसर होते हुए वाघा बॉर्डर पहुंची।इसके बाद पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला के पास पहुंच गई। अंजू और नसरुल्ला फेसबुक पर मिले थे।अंजू ने अब इस्लाम अपना लिया और नसरुल्ला से निकाह कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000