शादी की थी तैयारी, अचानक लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जलकर मरे, खुशी के माहौल में छाया मातम

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। तीन मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। गलशहीद थाना इलाके के असालतपुरा में गुरुवार की देर शाम तीन मंजिला मकान के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते चारों ओर फैल गई। दूसरी मंजिल पर रह रहा परिवार आग के घेरे में फंस गया। आग से कबाड़ी की पत्नी, बहू, पोता और पोती समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकी कई लोगों को बचा लिया गया। मिली जानकारी के‌ अनुसार घर के नीचे पुराने टायर के स्क्रैप का गोदाम था। इस वजह से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मकान में कुल 12 लोग रहते थे। फायर बिग्रेड ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। जिसमे 7 वर्षीय नाफिया, 3 वर्षीय इबाद, 12 वर्षीय उमेमा, 35 वर्षीय शमा परवीन, 65 वर्षीय कमर आरा हैं। इस घर में दो लड़कियों की शादी शुक्रवार को होने वाली है। शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। ये हादसा ऐसे समय हुआ जब कबाड़ी की दो नातिनों की शादी की तैयारी चल रही थी और गुरुवार को शाम के समय मंडप का कार्यक्रम हो रहा था। तभी आग लगने से शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिवार के मुखिया इरशाद की नातिनों की शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आ चुके थे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000