प्रतापगढ़ लालगंज थाना क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशो ने दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प मैनेजर से की दो लाख साठ हजार रूपये कि-की लूट

प्रतापगढ़। लालगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर दिनदहाडे नकाबपोश बदमाशो के द्वारा पेट्रोल पम्प मैनेजर से दिनदहाडे ढाई लाख से अधिक लूट की घटना से जिले मे हडकंप मच गया। लूट की घटना की जानकारी मिलने पर जिले के कप्तान सतपाल अंतिल भी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। इधर लूट की घटना की छानबीन के लिए एसओजी के साथ एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र तथा सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर भी खुलासे को लेकर मशक्कत करते दिखे। लालगंज कोतवाली के लखनऊ वाराणसी नेशनल हाइवे पर रायपुर तियांई स्थित एनआरएस पेट्रोल पम्प के मैनेजर रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना के कांटा गांव निवासी प्रभात मिश्र शुक्रवार को सुबह दस बजे दो लाख साठ हजार रूपये बैग मे लेकर रानीगंज कैथौला स्थित स्टेट बैंक आफ इण्डिया की शाखा में बाइक से रूपये जमा करने निकले। पेट्रोल पम्प के आगे नहर पुलिया के समीप दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशो ने चलती गाड़ी से ओवरटेक करते हुए मैनेजर का बैग छीनकर भाग निकले।

पीडित के शोर मचाने और कुछ दूर पीछा करने के बावजूद दुस्साहसिक बदमाश घटनास्थल से फरार होने मे सफल रहे। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज पुलिस के हाथ पांव फूल उठे। आननफानन मे सीओ प्रशिक्षु अमरनाथ गुप्ता तथा प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। इधर जिला मुख्यालय पर जैसे ही लूट की इस घटना की जानकारी पहुंची एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र भी पूर्वान्ह साढे ग्यारह बजे घटनास्थल पहुंच गये। एएसपी तथा कोतवाली पुलिस व एसओजी घटना की तहकीकात मे जुटी हुई थी कि अचानक जिले के कप्तान सतपाल अंतिल भी घटनास्थल पर आ धमके। एसपी ने दिनदहाडे लूट की घटना पर मौके पर ही सीओ रामसूरत सोनकर व प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल की जमकर क्लास ली। एसपी की तनी भृकुटी देख एएसपी पश्चिमी भी सहमे नजर आये। एसपी ने सीओ तथा कोतवाल को घटना के खुलासे का अल्टीमेटम दिया। यही नही पुलिस कप्तान ने घटनास्थल के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

पुलिस कप्तान ने जिले की रायबरेली सीमा के अगई बार्डर तक स्वयं भ्रमण कर घटना के विभिन्न पहलुओं पर खुद की नजर भी डाली। इसके बाद एसपी कोतवाली पहुंचे और वारदात को लेकर पुलिस को खुलासे के टिप्स दिये। इधर पेट्रोल पम्प के मालिक गुडडन सिंह भी लूट की घटना को लेकर हतप्रभ हो उठे। पुलिस मैनेजर से घटना के विभिन्न पहलुओं पर पडताल मे जुटी दिखी। हालांकि कोतवाली पुलिस घटनाक्रम के मददेनजर लूट के शिकार हुए मैनेजर पर भी नजर रखे हुए दिखी। सीओ रामसूरत सोनकर का कहना है कि पीडित की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा। इधर पेट्रोल पम्प के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम अज्ञात बदमाशो के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000