बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत नाजुक

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड गुलाब बाग के निकट बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। प्रॉपर्टी डीलर के एक गोली दाहिनी ओर पीठ में लगी है। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार नकाबपोश भाग जाने में सफल हो गए। घायल को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

गांव कछपुरा निवासी संदीप उर्फ टीटू पुत्र महावीर सिंह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। 24 सितंबर की देर शाम को वह शहर से अपने गांव कछपुरा बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह मथुरा रोड स्थित गुलाब बाग के निकट पहुंचे तो बाइक पर आए नकाबपोशों ने फायरिंग कर दी। बताते हैं कि नकाबपोशों ने तीन फायर किए थे। दो फायर से तो संदीप बच गए, लेकिन तीसरी गोली उनकी पीठ में जा लगी। यह गोली दाहिने हिस्से में लगी है। घायल अवस्था में संदीप जमीन पर जा गिरे।

इधर, नकाबपोश रेलवे लाइन को पार करते हुए भाग जाने में सफल हो गए। घायल अवस्था में क्षेत्रीय लोग उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आए। मामले की जानकारी होने पर घायल के परिजन व क्षेत्रीय लोगों की भीड़ बागला जिला अस्पताल में एकत्रित हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में संदीप को अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि संदीप पूर्व में किसी मामले में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ राम प्रवेश राय ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर     |     भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 लोगों की हुई मौत     |     डबल मर्डर हत्याकांड में आरोपी के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या     |     जिस पिता ने कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाई, बेटे ने उसी की ईट से कूचकर कर दी हत्या, बचाने दौड़ी बहन को भी किया घायल     |     प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमले में पाक आतंकी सैफुल्लाह का था हाथ,भेजे थे पीओके से आतंकी     |     गैलेक्सी स्पा की आड़ मे चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 ग्राहक व 6 कॉल गर्ल अरेस्ट, मालकिन फरार     |     धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- पुजारी ने बंधक बनाकर रखा, पुलिस को बताई आपबीती, आरोपी भेजा गया जेल     |     प्रेमी से मिलकर आई कलयुगी मां ने चार साल के मासूम को मार डाला, लाश को ससुर के पास लिटाया     |     सड़क पर बवाल: कार में टक्कर के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव-फायरिंग, 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000