शादी में डीजे बजने पर मौलाना हुए नाराज,निकाह किए बगैर दुल्हन को ले गए बाराती

अमेठी। उत्तर प्रदेश के वीवीआईपी जिले अमेठी में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां मौलानाओं की जिद से एक पिता का उसकी बेटी के निकाह का सपना अधूरा रह गया। डीजे की धुन पर नाचते हुए बाराती लड़की के घर पहुंचे और जब बात निकाह करने की आई तो मौलाना ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद शाही समारोह में हड़कंप मच गया।

जानें पूरा मामला…

कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा गांव निवासी वारिस अली के लड़के शोहराब की बारात गुरुवार रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव पहुंची।शरीफ की बेटी शबाना के साथ शोहराब का निकाह होना था। बारात पहुंचने पर स्वागत के रस्म अदायगी के बाद निकाह के लिए बाराती लड़की पक्ष के दरवाजे पर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते खुशी मनाते हुए पहुंचे।यह सब देखकर निकाह पढ़ाने के लिए बुलाए गए मौलाना ने यह कहते हुए निकाह पढ़ाने से मना कर दिया कि शादी में डीजे और बाजा बजाने पर मजहबी सामाजिक प्रतिबंध लगा रखा है तो फिर ना फरमानी क्यों की गई। इसके बाद वहां का माहौल बदल गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों ने मौलाना से क्षमा याचना की, लेकिन मौलाना ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। आखिर में बेटी को बिना निकाह के ही विदा किया गया।

पिता बोला मेरे अरमान अधूरे ही रह गए…

उलेमाओं ने नया फरमान जारी किया है कि जिसके घर में शादी के दौरान डीजे बजा तो वहां पर न ही निकाह पढ़ाया जाएगा और न फातिहा। इस शादी में भी जब लड़के वाले बारात लेकर आए तो उसमें डीजे बज रहा था,जिससे मौलाना भड़क गए और निकाह नहीं पढ़वाया। वहीं, लड़की के परिजनों ने मौलवी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

मौलाना ने किया दुल्हन के परिवार का बहिष्कार…

लड़की के पिता मोहम्मद शरीफ का कहना है कि मस्जिद के इमाम ने हमारे साथ धोखा किया। उनके पास हम निकाह पढ़वाने गए थे,लेकिन वो जुर्माना के तौर पर पैसा मांग रहे थे। उन्होंने कहा बेटी का जिस तरह वो निकाह कराना चाहते थे, वो अरमान अधूरे ही रह गए। इधर मौलाना ने सर्वसम्मति से दुल्हन के परिवार का बहिष्कार कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000