MBBS छात्र की सड़क हादसे में मौत, मार्च में होनी थी शादी, परिवार व गांव में मातम का माहौल

नोएडा के नयाबांस गांव निवासी एमबीबीएस छात्र की नेपाल में सड़क हादसे में मौत हो गई।  10 मार्च को शादी तय थी, घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। नोएडा के जिस घर में कुछ ही महीनों बाद शहनाइयों की गूंज होनी थी, जहां शादी की तैयारियों की हलचल थी, वही घर अचानक मातम में डूब गया।

नोएडा के नयाबांस गांव निवासी एक होनहार युवक, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेपाल गया था, उसकी सड़क हादसे में मौत की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बेटे की पढ़ाई पूरी होने और डॉक्टर बनने की खुशी में डूबा परिवार अब उसकी अर्थी को कंधा देने को मजबूर हो गया। परिजनों के अनुसार, नयाबांस गांव निवासी प्रिंस नेपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।

उसने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और नेपाल के ही एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। परिवार को इस बात की बेहद खुशी थी कि अब उनका बेटा जल्द डॉक्टर बनकर ग्रेटर नोएडा लौटेगा और परिवार का सहारा बनेगा। परिवार ने बताया कि बेटे को पढ़ाने के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। बेटे की मेहनत रंग ला रही थी और वह एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा था।

अचानक हुए सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी

परिवार की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया, जब नेपाल में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अस्पताल से निकलते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जैसे ही यह खबर नोएडा स्थित परिवार तक पहुंची, पूरे घर में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गईं, वहीं पिता बेटे की तस्वीर को देखकर बार-बार यही कहते रहे-हमने तो बेटे को डॉक्टर बनने भेजा था, उसकी लाश लेने नहीं।

नेपाल से लाया गया शव

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन नेपाल पहुंचे और सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को भारत लाया गया। जैसे ही बेटे का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन पिता नेपालाल अवाना बेटे की मौत के गम से उबर नहीं पा रहे थे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हर आंख नम थी और हर कोई यही कह रहा था कि इतनी कम उम्र में एक होनहार जिंदगी यूं खत्म हो जाना बेहद दुखद है।

10 मार्च को होनी थी शादी

परिजनों ने बताया कि युवक की शादी आगामी 10 मार्च को तय थी।  घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। कपड़ों और गहनों की खरीदारी चल रही थी। परिवार बेटे की पढ़ाई पूरी होने और शादी को लेकर बेहद उत्साहित था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस बेटे के लिए शादी के कार्ड छप रहे थे, उसी की अर्थी उठानी पड़ी। मां बार-बार यही सवाल करती रही—जिस बेटे की सेहरा देखने वाली थी, उसकी चिता कैसे देख लूं। बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। पिता नेपालाल अवाना गहरे सदमे में हैं।

उन्होंने बताया कि बेटा ही उनका सबसे बड़ा सहारा था। अब समझ नहीं आ रहा कि जिंदगी कैसे आगे बढ़ेगी। परिजनों के अनुसार, प्रिंस बेहद मिलनसार और मेहनती था। गांव के लोग उसे शुरू से ही एक जिम्मेदार और होनहार छात्र के रूप में जानते थे।उसकी मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा इलाका सदमे में है। घटना के बाद नयाबांस गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में परिवार के घर पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000