हाथों की नहीं छूटी थी मेहंदी,विवाहिता की ससुराल में हुई मौत,गुस्साए मायके वालों ने जमकर किया हंगामा

प्रयागराज। मुट्ठीगंज के सट्टी चौरा मोहल्ले में सोमवार देर रात उस समय भारी हंगामा मच गया जब एक विवाहिता की मौत को लेकर मायका पक्ष से जुड़े लोगों ने घर में आग लगा दी। अभी शादी हुए एक महीना ही हुआ था कि विवाहिता का शव उसके कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। शव को देख लड़की के घर वालो में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते माह फरवरी में झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज के अंशु से हुई थी।अंशिका के परिजनों ने लड़के पक्ष की मांग को भी पूरा किया था। अंशिका के परिजनों का आरोप है कि सगाई के बाद से ही दहेज की अतिरिक्त मांग और की जाने लगी जिसे पूरा भी किया गया। सोमवार रात लगभग 10:30 बजे के बाद अंशिका के परिजनों को ससुरालियों के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी लड़की ने अपने कमरे का दरवाजा दोपहर 3 बजे से ही अंदर से बंद करके रखा है। मौके पर जब अंशिका के परिजनों के साथ कई लोग पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोल तो अंदर अंशिका केसरवानी का शव पंखे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

अंशिका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अंशिका परिजन हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करने लगे। परिजनों आरोप है कि अंशिका की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर टांग दिया गया है। मौके पर आसपास के रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया जिससे बात और आगे बढ़ गई। इसी बीच किसी ने मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान के अंदर ऊपरी तल पर कई लोग फंसे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने आग की लपटों के बीच फंसे कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000