राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा,1980 का जहर आज भी कांग्रेस की मानसिकता

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर जवाब दिया है।सिरसा ने कहा,अगर कोई गद्दार है,तो वो गांधी परिवार है,1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है। बता दें कि कांग्रेस में रह चुके केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को जब संसद भवन के अंदर जा रहे थे,तब राहुल गांधी ने बिट्टू को देखते ही तंज कसते हुए कहा,देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है,मेरे गद्दार मित्र,चिंता मत करो, वापस आ जाओ।इस मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी ने उठाया और इसे सिखों के अपमान से जोड़ दिया है।दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए सिख सरदार हैं,राहुल गांधी गद्दार है।विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी इस्तीफा दो के नारे सुनाई दिए।

जानें कैबिनेट मंत्री सिरसा क्या बोले

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,राहुल गांधी जी ने आज संसद में सिख मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी के खिलाफ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया,उन्हें गद्दार कहा, इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सिरसा ने कहा,यह बयान बड़ा शर्मसार करने वाला है।सिख सरदार है,वह कभी गद्दार नहीं हो सकता।

अगर कोई गद्दार है,तो वो गांधी परिवार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,अगर कोई गद्दार है,तो वो गांधी परिवार है।इसके बाद सिरसा ने इतिहास के पन्नों में दर्ज काले हिस्सों को एक-एक करके गिनाया।सिरसा ने कहा,जिन्होंने श्री दरबार साहब के ऊपर तोप-टैंकों से हमला किया,श्री अकाल तख्त साहिब को गिराया और बेकसूर सिखों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाया।ये सिखों की तौहीन है,यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है।

सिरसा ने स्पीकर से कहा- राहुल गांधी के ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए

मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।सिरसा ने कहा,मैं माननीय स्पीकर साहब से आग्रह करता हूं की राहुल गांधी जी के ऊपर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिल्ली भाजपा अक्ष्यक्ष ने भी संभाला मोर्चा

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अक्ष्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,राहुल गांधी आज जो तुमने कहा है,उसकी सजा तुम्हें जरूर मिलेगी। आज हम सब सिख भाई चलेंगे और राहुल गांधी से कहेंगे,तुझे इस्तीफा भी देना होगा,तुझे माफी भी मांगनी होगी,क्योंकि तूने जो गुनाह किया है, वो इस लायक नहीं है कि हम उसे छोड़ दें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000