भारत-नेपाल बॉर्डर से नाबालिग बरामद, गुजरात बेचने ले जा रहे थे तस्कर, SSB ने 4 को पकड़ा

सीतामढ़ी नेपाल-भारत सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने चार मानव तस्करों को एक नाबालिग लड़की के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि लड़की को शादी का झांसा देकर तस्करी के लिए नेपाल से गुजरात ले जाया जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल 51 वीं वाहिनी (एसएसबी) के द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को मुक्त कराया गया।

एसएसबी 51 वीं बटालियन ने नाबालिग लड़की की तस्करी करने वाले गुजरात के चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें परिहार थाने के सुपुर्द कर दिया। घटना की जानकारी एसपी मनोज कुमार तिवारी को मोबाइल के जरिए दी गई, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर परिहार थाना में चारों आरोपी के विरुद्ध एसएसबी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धरहरवा बॉर्डर से सटे नेपाल के गांव से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर गलत काम में बेचने के उद्देश्य से तस्करी करके गुजरात ले जाया जा रहा था। जिसे सीतामढ़ी जिला के परिहार थाना क्षेत्र अंर्तगत धरहरवा बॉर्डर पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट पवन दत्तात्रय खराटे के निर्देशन में रेगुलर मोबाइल चेकिंग एवं सशस्त्र सीमाबल की विशेष गस्ती दल के द्वारा मुक्त कराया गया।

इसको लेकर बचपन बचाओ आंदोलन के केन्द्रीय निदेशक मनीष शर्मा ने एसएसबी 51 वीं बटालियन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नाबालिग को बचाने में पुलिस, प्रशासन और सशस्त्र बलों ने तत्परता दिखाई है। इस तरह की कार्रवाई से निश्चित ही तस्करी करने वालों और गलत व्यापार करने वालों पर रोक लगेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000