प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी को मार डाला, 36 घंटे सड़ता रहा शव,लाश के सामने की पार्टी
कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी खान ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर सोमवार की रात छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी की हत्या में पति को जेल भिजवाना चाहती थी। पुलिस ने रोशनी और उदित को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात करीब तीन बजे डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली। रोशनी ने फोन कर बताया कि उनके पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन की। जिस कमरे में सोना का शव मिला, वहां साक्ष्य संकलन कर सील कर दिया गया। रोशनी की तहरीर पर शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। सोमवार रात में शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। रोशनी से झगड़े के बाद शाहरूख वहां से चला गया था। पुलिस ने शाहरूख से पूछताछ की और उसकी लोकेशन निकलवाई। शाहरूख ने पुलिस रात का घटनाक्रम बताया। शक होने पर पुलिस ने रोशनी और उदित से बारी-बारी से पूछताछ की।
समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी मुलाकात
ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया था केस
रोशनी ने अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग अलग मामलों में केस दर्ज कराया था। यही नहीं, उसने गंभीर आरोप लगाते हुए सभी को जेल भिजवा दिया था। इसके बाद रोशनी ने मई माह में शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया। रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशानी होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है।
बिल्डर के साथ मिलकर बनवाया था अपार्टमेंट
शाहरूख ने बताया कि उनकी मां ने प्लॉट पर बिल्डर के साथ एग्रीमेंट कर चार तल का अपार्टमेंट बनवाया था। पहले और चौथे तल पर उन लोगों का परिवार रहता था बल्कि दूसरे और तीसरे तल पर बने फ्लैट को बेच दिया गया था। आरोप है कि शुरू से ही रोशनी की नजर शाहरूख की संपत्ति पर थी। यही वजह है कि उसने पूरे परिवार को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।