मां बनी हत्यारिन, नौकर के साथ मिलकर बेटे-बहू की करवाई हत्या

राजस्थान के करौली में पुलिस ने बेटे-बहू की हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की मां सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बेटे-बहू की हत्या की साजिश मां ने ही रची थी। दरअसल बेटे और बहू दोनों के ही अलग-अलग अवैध संबंध चल रहे थे। समाज में इज्जत खराब होने के भय से मां ने अपने भाई और नौकर के साथ मिलकर बेटे और बहू को मौत के घाट उतार दिया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ अनुज शुभम ने बताया कि ललिता ने अपने बेटे विकास और बहू दीक्षा को कई बार अलग-अलग अवैध संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उन्होंने अपने बेटे-बहू से अपने-अपने अवैध संबंध खत्म करने को कहा, लेकिन दोनों नहीं माने जिस पर ललिता ने अपने भाई रामबरन के साथ मिलकर अपने बेटे और बहू की हत्या की साजिश रच डाली।

साजिश के तहत विकास और दीक्षा की हत्या करने के लिए ललिता के भाई और विकास के मामा रामबरन ने पिछले महीने एक पुरानी कार और एक पिस्तौल खरीदी और इस साजिश में अपने ड्राइवर चमन खान को भी शामिल कर लिया। रामबरन और चमन खान ने मिलकर कई सुनसान और दुर्घटना संभावित इलाके तलाशे जहां वह दोनों की हत्या कर सकें। कुछ दिन पहले रामबरन ने चमन खान को अपनी कार से विकास के आगरा स्थित गांव भेजा, जहां चमन खान ने उन्हें कार से एक्सीडेंट कर मारने की प्लानिंग बनाई, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

इसके बाद, 29 अक्टटूबर रामबरन के कहने पर चमन खान दोनों बेटे-बहू को कैला देवी मंदिर ले गया। कार विकास चला रहा था। मंसलपुर के भोजपुर गांव के पास एक सुनसान जगह पर चमन खान ने उसे कार रोकने को कहा। इसके पश्चात वह इंजन चेक करने के बहाने कार से बाहर निकल आया। थोड़ी देर में रामबरन भी वहां पहुंच गया और दोनों ने विकास और दीक्षा की गोली मारकर हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000