गुजरात में सूरत के बराछा इलाके में एक मासूम की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने दो साल की मासूम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बात का तब खुलासा हुआ जब मासूम की मौत की खबर आसपास के लोगों को लगी। वहीं इस घटना ने सभी हैरान कर दिया है। लोगों के मन में सवाल है कि कोई मां कैसे अपने मासूम बच्चे को इस तरह की दर्दनाक मौत दे सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी…क्यों एक मां हैवान बन गई।
मामला बराछा इलाके के माताबाड़ी स्थित वर्षा सोसाइटी का है। यहां एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मासूम का नाम ईशा पुनभाई सोलंकी बताया जा रहा है। बच्ची की मौत का जिम्मेदार उसकी मां नफी पुना सोलंकी को बताया जा रहा है। नफी पुना सोलंकी पर आरोप है कि वो ईशा को बेरहमी से पीटा करती थी। हर दिन उस पर बेलन और डंडे से वार किया जाता था। यही वजह है कि ईशा के शरीर पर खून के चकतें अभर आए थे, उसकी दोनों जांघ और चेहरा काला पड़ गया था। लगातार उसकी पिटाई होने पर उसके शरीर गंभीर चोंट के निशान थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
बराछा पुलिस को बच्ची की मौत की सूचना बुधवार शाम की मिली। मौक पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि पिटाई के दौरान बच्ची का दिमाग खोपड़ी से टकराया और उसे ब्रेन कंकशन हुआ, इसके बाद ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हो गई।
स्मीमेर अस्पताल के डॉक्टर संदीप ने कहा कि बच्ची की पूरी पीठ दोनों गाल और आंख काले पड़ चुके है। उन्होंने बताया कि बच्ची की लंबे समय से पिटाई की जा रही थी। उसे बेरहमी से पीटा गया है, यही वजह रही है कि उसे अंदरूनी चोटें आई है। ,हालांकि, बच्ची की मौत ब्रेन हेमरेज से होने की बात कही है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने पहले पति को थोड़कर सूरत में रह रही थी। महिला का पति ऊना जिले में रहकर काम करता है। महिला दूसरे व्यक्ति के साथ सूरत में रह रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवारिक तनाव के कारण बच्ची के साथ दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है।
मां ने पुलिस को क्या बताया?
इस मामले में पुलिस ने जब बच्ची की मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो बहुत शरारती थी, खाना-पीना नहीं खाती थी। इसी वजह से डराया और मारा जाता था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। वहीं इंस्पेक्टर आरबी गोजिया ने बताया कि महिला के पहले पति से संपर्क किया गया है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को सूचना दे दी है। परिवार में अन्य तीन बेटियां हैं, जिनकी 1 से 6 साल के बीच है।