व्यापारी के बेटे की हत्या : चौकी इंचार्ज से लेकर थाना प्रभारी और एसीपी तक पर गिर सकती है गाज, परिजनों ने कहा- इन्हीं की लापरवाही से हुई हत्या

ग्रेटर नोएडा। शहर में एक व्यापारी के बेटे की हत्या हो गई। व्यापारी का बेटा 8 दिनों से गायब था, लेकिन चौकी इंचार्ज से लेकर थाना प्रभारी और एसीपी तक किसी ने व्यापारी के बेटे को ढूंढने का प्रयास नहीं किया। जिसकी बदौलत अब परिजनों को अपने बेटे का शव मिला है। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने का घेराव किया। अब बताया जा रहा है कि पूरे मामले में बीट कांस्टेबल, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और एसीपी के ऊपर गाज कभी भी गिर है। क्योंकि इन्हीं की लापरवाही के कारण किसी परिवार का चिराग बुझ गया। 

क्या है पूरा मामला…

यह पूरा मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे का है। जहां पर एक व्यापारी का 25 वर्षीय बेटा पिछले 8 दिनों से गायब था। पिछले मंगलवार को युवक अपने घर से निकाला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खूब ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद मदद की गुहार लगाते हुए परिजन दनकौर थाना प्रभारी के पास पहुंचे। परिजनों ने थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह से कहा कि उनके बच्चे को ढूंढकर ला दो, लेकिन पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कोई काम नहीं किया। अब 8 दिन बाद व्यापारी के बेटे वैभव सिंघल की लाश मिली है। 

नोएडा और यूपी पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी…

बुधवार को अपने बेटे की डेड बॉडी देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी आग की तरह बिलासपुर कस्बे में फैल गई। जैसे ही सभी व्यापारियों को इस सनसनीखेज वारदात के बारे में पता चला तो पूरा बाजार बंद हो गया। सभी व्यापारी इकट्ठा होकर वैभव सिंघल के परिजनों के साथ थाने पहुंचे। जहां पर दनकौर थाना प्रभारी, एसीपी, एडीसीपी अशोक कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस वालों से सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान परिजनों ने यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। 

चौकी इंचार्ज, बीट सब-इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और एसीपी तक पर गिर सकती है गाज…

अब इस मामले में बताया जा रहा है कि उच्च अफसर इस मामले में चौकी इंचार्ज, एसीपी और बीट अधिकारी से लेकर थाना प्रभारी तक के ऊपर एक्शन ले सकते हैं। इनके खिलाफ कभी भी बड़ा एक्शन हो सकता है। दूसरी ओर इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो गया। बिलासपुर कस्बे में इस समय शांति की स्थिति नहीं है। हालांकि, पुलिस ने थोड़ी देर पहले व्यापारी के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों से मुठभेड़ की है। उनको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000