मेरा बच्चा मर नहीं सकता, CM बहू-बेटियों की रक्षा करें’: हादसे से लापता युवक का मिला कंकाल, मां बोली- कोहरे ने परिवार उजाड़ दिया

मेरे घर में पहली बार ऐसा कांड हुआ है, मेरा बच्चा सही सलामत घर से गया था, अब उसकी हड्डियां घर आ रही है… हम तो उसका अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाएंगे। मेरे बच्चे के साथ ऐसा नहीं हो सकता है। भगवान से बहुत दुआ मांगी, मेरा कोई भगवान हीं है… मेरा बेटा मेरा सहारा था, उसका छोटा सा परिवार था, जो कोहरे ने उजाड़ दिया।

उन लोगों ने इटावा में बस रोक दी होती तो ऐसा कांड नहीं होता… वहां प्रशासन ने बहुत ढील बरती। हम अपने सीएम भाई योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते है कि अपनी बहनों, बहू, बेटियों की रक्षा करें… मेरा बच्चा मर नहीं सकता, सुबह 3 बजे हादसा हुआ और 9 बजे तक मेरे बेटे के मोबाइल पर कॉल जाती रही। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा कर ढूंढा जाएं।

15 दिसंबर को दिल्ली जाने के लिए निकला था अनुज

यह पुकार थी दादानगर सेवाग्राम कॉलोनी में रहने वाली मां लक्ष्मी श्रीवास्तव की। जिनका बड़ा बेटा बीते एक सप्ताह पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद से लापता था। अनुज पत्नी ज्योति, 12 साल की बेटी आराध्या व 6 साल के बेटे रुद्र के साथ रहते थे। अनुज का इवेंट एंड डेकोरेशन का कारोबार था।

वहीं अनुज का छोटा भाई शुभम मथुरा में आई ग्लासेस (चश्मा) का काम करते हैं। अनुज लेबर कालोनी निवासी अपने साथी सोनू वर्मा के साथ बीते 15 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे विजय नगर चौराहा से समय शताब्दी की बस पर बैठ कर दिल्ली जाने के लिए निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं आए।

सोमवार रात मथुरा प्रशासन से अनुज की पत्नी ज्योति के पास फोन आया कि, हादसे में जो कंकाल मिले है, उनकी डीएनए जांच में एक सैंपल अनुज से मैच हुए हैं। जिसके बाद ज्योति चीखते हुए बेहोश हो गईं और पूरे घर में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पूरा परिवार अनुज के कंकाल को लेने के लिए मथुरा रवाना हो गया, मौत की जानकारी होते ही दूर-दराज से लोग सांत्वाना देने के लिए पहुंचने लगे।

बेटे की मौत से मां लक्ष्मी श्रीवास्तव सदमे में चली गईं। उन्होंने दैनिक भास्कर एप टीम से बात करते हुए कहा कि- आखिरी बार मेरा बेटे अनुज की बहू से इटावा पहुंचने पर बात हुई थी। गाड़ी इटावा में एक ढाबे में खड़ी हुई थी। बेटे ने बताया कि कोहरा बहुत है, हम और सनी चाय, नाश्ता कर रहे है। बेटे ने आखिरी वीडियो भी बहू के पास भेजा था।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हाईवे पर जिस जगह एक्सीडेंट हुआ, वहां लाइट की कोई व्यवस्था नही थी। प्रशासन को गाड़ियों से आगे बढ़ने से रोकना चाहिए था। बताया कि एक्सीडेंट के बाद जब बेटी ने जिंदा बचे हुए लोगों की लिस्ट भेजी, तो मैने गल्ला मंडी में रहने वाले एक युवक को फोन किया, तो उसने बताया कि जब एक्सीडेंट हुआ था, तो बसों के दरवाजे पूरी तरह बंद हो गए, सभी यात्री खिड़की का शीशा तोड़ कर कूदे थे, जब वह लोग कूद सकते हैं, तो क्या मेरा बेटा नहीं कूद सकता…

बेटी बोली- पापा ने कहा था बर्थडे गिफ्ट लेकर आएंगे

जब गाड़ियों में आग लगी थी, तो क्या मेरा बेटा निकला नहीं होगा क्या? किसी ने उसे बचाया नहीं होगा ? वहां के लोगों ने बचाया तो होगा, इतनी बॉडी जो मिली है, वो ज्यादातर आगे वाली गाड़ियों की है… मेरा दिल नहीं कह रहा कि बच्चा मेरा जलकर मर गया।

हादसे के बारे में सुनकर मैं मथुरा पहुंची तो वहां कोई व्यवस्था नहीं थी, हमारी कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि मेरा लाल अभी जिंदा है.. कानपुर में दोबारा डीएनए टेस्ट हो, तभी यकीन होगा। अनुज की 12 साल की बेटी आराध्या ने कहा कि पापा से आखिरी बार बस में बैठने के बाद बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि अच्छे से पढ़ाई करना तो बर्थडे (3 फरवरी) के लिए अच्छा सा गिफ्ट लाएंगे।

डेकोरेशन का सामान लेने दिल्ली गया था अनुज

बता दें कि अनुज डेकोरेशन का सामान लेने के लिए दिल्ली जाता थे। वह 15 दिसंबर को साथी सोनू वर्मा के साथ दिल्ली गए थे। हालांकि देर रात कई गाड़ियों में आपस में भिड़ंत होने से दर्दनाक हादसा हो गया था। इस दौरान घायल अवस्था में सोनू ने अनुज के घर पर सूचना दी थी, लेकिन अनुज का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वहां के स्थानीय प्रशासन ने परिजनों का डीएनए सैंपल लिया। सोमवार को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर जले हुए एक शव की पहचान अनुज के रूप में होने की जानकारी प्रशासन ने परिजनों को दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000