फेसबुक पर जौनपुर के युवक का फोटो देख नागपुर की युवती को हुआ प्यार,एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से लव अफेयर का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले का रहने वाला एक युवक और नागपुर की रहने वाली युवती फेसबुक पर एक दूसरे की प्रोफाइल देखकर प्रभावित हुए। दोनों की मित्रता हुई और फिर दिल दे बैठे। मंदिर में शादी करने के बाद दोनों पति पत्नी के रूप में एक साल तक साथ रहे। बाद में युवक ने धोखा दे दिया और उसे अकेला छोड़कर अपने घर चला आया। अब युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। नागपुर की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाई थी। इसी बीच जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र का निवासी सौरभ निषाद ने उसे फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजा। युवती ने बताया कि उसने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया, उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मैसेंजर पर चैटिंग करते-करते काफी समय गुजरा तो दोनों के बीच नंबर का आदान-प्रदान हुआ।नंबर मिलने के बाद दोनों मोबाइल पर भी एक दूसरे से बात करने लगे। समय गुजरता रहा और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रगाढ़ हो गई।

युवती ने बताया कि बातचीत के दौरान वह युवक अपने प्रेम का इजहार किया और युवती भी उससे प्रेम करने लगी। युवती का आरोप है कि युवक नागपुर में उनसे मुलाकात करने पहुंचा और साथ जीने मरने की कसम खाते हुए नागपुर में एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसके साथ शादी किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बाद दोनों एक साल तक पति-पत्नी के रूप में नागपुर में एक दूसरे के साथ रहे। इस बीच युवक मोबाइल फोन पर अपने परिजनों से भी बातचीत करता रहता था और युवती को अपने घर ले आने की बात भी कहता था। साल भर साथ रहने के बाद वह युवती से किनारा करने लगा। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने कहा कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है और वह अपनी मां की देखरेख करने के लिए गांव जाना चाहता है। ऐसे में युवती द्वारा भी उसके साथ जौनपुर आने की बात कही,लेकिन वह युवक अपने साथ ले आने के लिए तैयार नहीं हुआ।

युवती ने बताया कि जौनपुर आने के बाद युवक ने बातचीत करना बंद कर दिया।काफी समय के बाद जब युवक नागपुर वापस नहीं लौटा तो वो युवक को खोजते हुए जौनपुर चली आई। पता पूछते हुए वह जब युवक के घर पहुंची तो उसके घर वाले और युवक उसे अपने घर रखने से मना कर दिए। युवती ने बताया कि युवक के परिजनों और युवक ने साथ रखने से मना कर दिया।तब जफराबाद थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि एसपी अजय कुमार साहनी को भी शिकायती पत्र देकर उसने न्याय की गुहार लगाई गई।प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। युवती का कहना है कि शादी हो जाने के चलते वह उसी युवक के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000