कन्नौज रेप केस में फरार चल रहे नवाब सिंह के भाई नीलू यादव ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

कन्नौज।  नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव के भाई नीलू यादव ने पुलिस को चकमा देकर कन्नौज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कन्नौज पुलिस ने नवाब के भाई नीलू यादव को पीड़ित लड़की की बुआ को पैसे का लालच देकर मुकदमे के साक्ष्य मिटाने के मामले में आरोपी बनाया था। कई दिनों से नीलू यादव फरार था। पुलिस ने नीलू की गिरिफ्तरी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

सूत्रों की मानें तो नीलू की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ एसटीएफ की टीम भी लगाई गई थी। इसके साथ ही नीलू के कई करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। इस बीच नीलू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने नीलू को न्यायिक हिरासत में भेजा है। मंगलवार की सुबह नवाब सिंह के अधिवक्ता राकेश तिवारी ने नीलू यादव को पाक्सो कोर्ट में सरेंडर करा दिया। हैरान करने वाली बात रही कि कन्नौज पुलिस को इसकी जरा सी भनक नहीं लगी। सुबह जब कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा लगा तब पुलिस पहुंची।

बता दें कि 12 अगस्त को एक नाबालिग लड़की ने समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। नाबालिग को ले जाने वाली बुआ को पुलिस ने कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया था। बुआ ने पूछताछ में बताया कि आरोपी के भाई नीलू यादव ने उसको पैसे का लालच देकर कहा था कि वह लड़की का मेडिकल न कराए। साथ ही बयान से भी लड़की को मुकरवा दे। बुआ के बयान को विवेचना में शामिल करने के बाद पुलिस नीलू की तलाश में जुट गई थी। कई दिन गुजर जाने के बाद जब नीलू यादव सामने नहीं आया तो पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने नीलू यादव पर 25000 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

इस बीच डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मुख्य आरोपी नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नवाब सिंह और पीड़िता का डीएनए मैच हो गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नाबालिग लड़की ने नवाब सिंह यादव पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट के आदेश और आरोपी की स्वीकृति के बाद डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। आरोपी और पीड़िता का डीएनए मैच कर गया है, जिससे रेप की पुष्टि हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000