पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई वारदातों में था शामिल

बीजापुर में शुक्रवार को गंगालूर इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी जन मिलिशिया कमांडर को मार गिराया हैं। वहीं मौके से हथियार, विस्फोटक सामान व रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सली पर बस्तर आईजी ने तीस व बीजापुर एसपी ने दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोडियाम व 20 से 25 अन्य सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, बीजापुर डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शुक्रवार की शाम पुसनार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम उर्फ सोमलू पिता बक्का उम्र 30 निवासी पुसनार को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली हैं। साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की है।

पुलिस ने मौके से हथियार विस्फोटक सामाग्री व रोजमर्रा के सामान बरामद किये गए हैं। मारे गए नक्सली के विरुद्ध छग सरकार की आत्मसमर्पण व इनाम नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है। वहीं उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की ओर से 30 हजार रुपये  व पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली द्वारा एक ही परिवार के पिता को माह अप्रैल 2023 व माँ बेटी को माह अगस्त 2023 में अपहरण कर हत्या के बाद शव को नदी में बहा दिया था। मारे गए उक्त नक्सली के खिलाफ गंगालूर थाना में हत्या, हत्या का प्रयास , अपहरण की धाराओं में चार अपराध पंजीबद्ध है जो वर्तमान में विवेचना में लंबित है। इसके अलावा हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोट आदि मामलों में न्यायालय द्वारा जारी चार स्थाई वारंट लंबित है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा     |     पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |     कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर     |     हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल     |     नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सच आया सामने     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000