पड़ोसियों-रिश्तेदारों ने भी नहीं की मदद,पिता का शव ठेले पर लेकर भटकते रहे नन्हे मासूम; सरकारी तंत्र ने मूंद ली आंखें, ऐसे हुआ अंतिम संस्कार

महराजगंज। हमारे समाज की सच्चाई क्या है? महराजगंज जिले की यह घटना इस सच से पर्दा उठाती है। मासूम बच्चों की गरीबी और बेबसी की घटना झकझोरने वाली है। पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए ठेले पर शव लेकर भटक रहे तीन नाबालिग बच्चों के आंसुओं ने लोगों को गमगीन तो किया, लेकिन मदद के लिए किसी के कदम आगे नहीं बढ़े। पड़ोसियों ने जहां मुंह फेर लिया, वहीं रिश्तेदारों ने भी ऐसे बुरे वक्त में बच्चों का साथ छोड़ दिया।

नगर पालिका और प्रशासन की संवेदनहीनता फिर साबित हुई। यह घटना महराजगंज के नौतनवा नगर पालिक के राजेंद्र नगर वार्ड की है।जानकारी के मुताबिक, नौतनवा नगर पालिका के वार्ड राजेंद्र नगर वार्ड निवासी लव कुमार पटवा का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे हृदय रोग से पीड़ित थे। इनकी पत्नी का भी 6 महीने पहले निधन चुका है। लव कुमार के पटवा के तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा राजवीर (14 वर्ष)है, छोटा बेटा देवराज (10 वर्ष) और एक बेटी है। लव कुमार चूड़ी-बिंदी आदि सामान की फेरी लगाते थे। गांव-गांव घूमकर वह ये सब सामान बेचते थे। इसी से परिवार का गुजारा होता था। पिछले 4 महीने से उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया था और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।

ठेले पर पिता का शव, नंगे पांव बच्चों का संघर्ष।

 पिता की मौत के बाद दोनों बेटों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे, कि वे पिता का अंतिम संस्कार कर सकें। लाचार और बेबस होकर दोनों बच्चों ने पिता के शव को फेरी लगाने वाले ठेले पर रखा और लोगों से मदद की उम्मीद में निकल पड़े। यहीं से समाज का असली चेहरा दिखने लगा। पड़ोसियों ने भी इन बच्चों की कोई मदद नहीं की।

श्मशान-कब्रिस्तान में मिला यह जवाब।

 राह चलते लोगों ने जब बच्चों की यह हालत देखी तो उनका दिल जरूर पसीजा, लेकिन मदद के नाम पर किसी के कदम आगे नहीं बढ़ सके। रोते-बिलखते बच्चे श्मशान घाट पहुंचे। वहां शव जलाने की लकड़ी न खरीद पाने की वजह से दाह-संस्कार के लिए मना कर दिया गया। फिर यह दोनों बच्चे पिता का शव लेकर पास के कब्रिस्तान गए। वहां भी यह कहकर इन्हें सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया गया, कि मरने वाला हिंदू था।

दो युवकों ने कराया अंतिम संस्कार।

इन बच्चों की बेबसी की जानकारी नगर पालिक के बिस्मिल नगर वार्ड सभासद प्रतिनिधि राशिद कुरैशी और राहुल नगर वार्ड सभासद वारिस कुरैशी को मिली। दोनों मौके पर पहुंचे और बच्चों की मदद की। शव जलाने की लकड़ी व आवश्यक सामग्री का इंतजाम कराया।शव को श्मशान घाट ले जाया गया।वहां रात हिंदू रीति-रिवाज से मृतक का दाह-संस्कार कराया गया। क्रिया-कर्म के बाद दोनों बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। तब मासूमों की आंख में आंसू तो थे, लेकिन इस बात संतोष भी था कि पिता का अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से हो गया।

घर की हालत दयनीय, बच्चे नहीं करते पढ़ाई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके घर की हालत बहुत दयनीय है। पिता की बीमारी के बाद परिवार पूरी तरह से बिखर गया। दोनों बच्चे भी पिता के साथ उनके काम में मदद करते, यही वजह थी, कि वे कभी स्कूल नहीं जा सके। मां की मौत के बाद बच्चों का और बुरा हाल हो गया, क्योंकि इन्हें खाना भी अपने हाथ से बनाना पड़ता था। इनका कोई नजदीकी रिश्तेदार कभी मिलने के लिए नहीं आता था।पिता की बीमारी से परेशान बच्चे अपने भरण पोषण के लिए पिता की तरह ही फेरी लगाने लगे, लेकिन इतनी कमाई नहीं हो पाती थी, कि दो वक्त की रोटी भी ठीक से मिल सके। अब यह तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। कोई इनके आगे-पीछे नहीं है। इनके पास पिता की निशानी के तौर पर अब वही ठेला भर बचा है, जो शायद इनकी जिंदगी की गाड़ी को धीरे-धीरे ही सही, आगे बढ़ा सके।

चर्चा में है यह घटना।

इस घटना ने सभी लोगों को झकझोर दिया है। चर्चा इस बात की भी है, कि गरीब परिवार की मदद करने के बजाय हर जिम्मेदार तंत्र खामोश रहा। लोगों का कहना है, कि गरीबी की मार झेल रहे इन बच्चों का संघर्ष समाज को आईना दिखाने वाला है। वहीं, दो मुस्लिम युवकों की इंसानियत को भी सराहा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000