भांजे को मामी से हुआ प्यार, शादी के 6 महीने बाद लेकर हुआ फरार, मामा ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक का अपनी ही मामी पर दिल आ गया। इसके बाद भांजा मामी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। अब पीड़ित मामा ने भांजे के खिलाफ तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामी और उसके प्रेमी भांजे की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि मामला जिले के उत्तर कोतवाली इलाके का है। जहां के रहना रोड निवासी एक युवक की शादी लगभग 6 महीने पहले मैनपुरी में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच उनके घर में उसके भांजे अमित का आना जाना शुरू हो गए। इसी के चलते भांजे अमित को अपनी मामी से ही प्यार हो गया।

फिर मामी का दिल भी भांजे पर आ गया और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कई दिनों तक ऐसे ही चलता रहा। इसी कड़ी में बीते एक सप्ताह पहले भांजा अमित मामी को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित पति ने कई जगह पत्नी की तलाश की। जब वह कहीं नहीं मिली तो पीड़ित ने अपने ससुराल वालों को बताया कि उसकी पत्नी को उसका भांजा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। दमाद की मदद करने के बजाए उसके ससुराल वाले उसी के उपर भड़क गए और उसे दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लग गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर अपने भांजे के खिलाफ केस दर्ज करवाकर मदद की गुहार लगाई है।

क्या कहती है पुलिस….

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक अमित और एक अन्य युवक गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उत्तर कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     काशी मेरी और मैं काशी का हूं-प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी     |     काशी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के खुलासे पर पत्नी ने उठाए सवाल, पुलिस ने पुजारी का जारी कर दिया कबूलनामा वाला वीडियो     |     तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000