जमीन विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या, भतीजे ने वारदात को दिया अंजाम
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। सुबह जानकारी मिली कि गांव के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया देर रात हत्या कर दी गई।
जमीन विवाद कारण।
बीकानेर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद वृत्ताधिकारी निकेत पारीक मौके पर पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि हत्या का कारण जमीन विवाद है। उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम में रवाना की गई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। सुबह जानकारी मिली कि गांव के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया देर रात हत्या कर दी गई।
जमीन विवाद कारण।
बीकानेर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद वृत्ताधिकारी निकेत पारीक मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि हत्या का कारण जमीन विवाद है। उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम में रवाना की गई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।