शिक्षिका हत्याकांड में नया अपडेट: एक के बाद दूसरा और फिर तीसरा पोस्टमार्टम, गुत्थी उलझती गई और धुंधली हुई उम्मीद

भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले की जांच के लिए सीबीआई टीम भिवानी पहुंच गई है। 13 दिन में जांच शुरू हुई है। परिजनों को अब न्याय की उम्मीद है। टीम में पांच से छह सदस्य शामिल हैं। सीबीआई अधिकारियों ने अभी मनीषा के परिजनों से मुलाकात नहीं की है।भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई ने बुधवार को अपनी जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के 13 दिन बाद सीबीआई की टीम दिल्ली नंबर की दो गाड़ियों में भिवानी पहुंची। रेस्ट हाउस में रुकी टीम ने भिवानी सीआईए प्रथम के इंचार्ज से मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। हालांकि अब तक टीम ने जिला प्रशासन और मनीषा के परिजनों से मुलाकात नहीं की है।

टीम में पांच से छह सदस्य शामिल हैं। जांच के दौरान भिवानी के रेस्ट हाउस में ही सीबीआई के अधिकारी ठहरेंगे।भिवानी पुलिस से केस की पूरी फाइल लेकर सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी और सीन रीक्रिएट कर जल्द से जल्द मनीषा की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास करेगी।रविवार को मनीषा के पिता संजय से सीबीआई के अधिकारियों ने फोन पर बातचीत कर भिवानी आने का आश्वासन दिया था। सोमवार और मंगलवार को परिजन और ग्रामीण टीम का इंतजार करते रहे लेकिन बुधवार दोपहर टीम भिवानी पहुंची। अब परिजनों को न्याय की उम्मीद बढ़ गई है।

                                             घटनास्थल से शव को लेकर जाती पुलिस,(फोटो)

एक के बाद दूसरा और फिर तीसरा पोस्टमार्टम, गुत्थी उलझती गई

11 अगस्त को लापता ढाणी लक्ष्मण की मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मिला था। शव का पहला पोस्टमार्टम 13 अगस्त को भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया था। 15 अगस्त को आई रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शव क्षत-विक्षत हालत में था और गर्दन धड़ से अलग। शरीर के कई अंग भी गायब थे। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए रोहतक पीजीआई में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। 15 अगस्त को पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ लेकिन 18 अगस्त को रिपोर्ट में हत्या को आत्महत्या बताया गया। इस पर परिजनों और जनता का गुस्सा भड़क उठा। ढिगावामंडी में धरना शुरू हुआ और बाद में ढाणी लक्ष्मण में पक्का मोर्चा डाल दिया गया। 19 अगस्त को परिजनों ने सीबीआई जांच और दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम की मांग उठाई। उसी रात डेढ़ बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स अकाउंट पर मामले की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया। इसके बाद 20 अगस्त को धरना खत्म कर दिया गया। 21 अगस्त को गांव में मनीषा का अंतिम संस्कार हुआ।

                                                              महिला शिक्षिका की हत्या,(फोटो)

वारदात स्थल पर पानी भरने से धुंधली हुई उम्मीद

मनीषा का शव जिस स्थान से 13 अगस्त को लोहारू पुलिस को मिला था वहां अब बारिश के कारण जलभराव हो गया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम पहले ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटा चुकी है और दो बार सीन रीक्रिएट भी हो चुका है। ऐसे में पानी भरने के कारण अब वहां से नए तथ्य मिलने की संभावना कम है।

तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे बढ़ेगी सीबीआई की जांच

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर काफी कुछ निर्भर करेगा। फिलहाल पुलिस ने जिन गवाहों के बयान दर्ज किए हैं और जो सबूत जुटाए हैंउन्हीं के आधार पर जांच को सीबीआई आगे बढ़ाएगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है। एक बार जांच शुरू करने के बाद टीम नए तथ्यों और लोगों को भी पूछताछ के दायरे में ला सकती है ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000