महिला कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आनन-फानन में खाली कराया दफ्तर

राजधानी लखनऊ स्थित महिला एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी निदेशालय की महानिदेशक (डीजी) को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। धमकी की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। सुरक्षाबलों ने निदेशालय परिसर की सघन तलाशी ली। परिसर के हर कोने की गहन जांच की गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

दोपहर डेढ़ बजे रिसीव हुआ ई-मेल…

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज स्थित परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की दोपहर करीब 1:30 बजे महानिदेशक को मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही यह सूचना फैली, कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया।

आनन-फानन में खाली कराया गया परिसर…

महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय के महानिदेशक को बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन में बाहर निकाले गए और पूरे परिसर को खाली कराया गया। बम की धमकी से पूरे निदेशालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डीजी ने तुरंत 112 पर दी जानकारी…

डीजी ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस और डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस टीमों के साथ बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000