होली पर काशी में सतरंगी छटा, श्रीकाशी विश्वनाथ को अर्पित किया पहला गुलाल, रंग-अबीर की बारिश में भीगे लोग

वाराणसी, 14 मार्च बाबा विश्वनाथ की नगरी में शुक्रवार को रंगों के पर्व होली की सतरंगी मस्ती हर तरफ दिख रही है। गांव, शहर से लेकर गंगा घाटों तक लोग रंग -गुलाल में भीग कर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। रंगोत्सव का उल्लास हर तरफ दिख रहा है। महापर्व पर पूरे शहर में सुरक्षा का व्यापक प्रबन्ध किया गया है। संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी की जा रही है।

सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने बाबा के संग होली खेली। शहर के दूसरे मंदिरों में भी देवी-देवताओं के साथ श्रद्धालुओं ने होली खेली। दर्शनार्थियों ने बाबा विश्वनाथ, कालभैरव, संकटमोचन, मां अन्नपूर्णा, दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में रंगोत्सव का पहला गुलाल अर्पित किया। काशी की परंपरानुसार चौसठ्ठी घाट स्थित चौसठ्ठी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी और मंदिर में गुलाल चढ़ाने के बाद लोगों ने होली खेली।

रंगोत्सव पर सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोली मस्ती में दिखी। दिन चढ़ते ही युवा और बच्चे रंग पिचकारी लेकर एक-दूसरे का भिगोने लगे और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंगों में भिगो कर कपड़ा फाड़, अजब-गजब भेष बना सड़कों पर गले मिलते हुए देखी गई। नगर के गोदौलिया, लहुराबीर, सोनारपुरा, लंका, सिगरा, रथयात्रा चौराहे पर होली की रंगत विशेष तौर पर देखी जा रही है। जगह-जगह डीजे पर होली गीतों पर युवा समूह में थिरकते रहे। गंगा घाटों पर विदेशी नागरिक भी होली की खुमारी में स्थानीय युवकों के साथ नगाड़े और ढोल की थाप पर थिरकते रहे।

कई कॉलोनियों और सोसाइटियों में रंगोत्सव के दौरान मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। तो कहीं कवि गोष्ठी के बीच ठंडई और भांग का दौर चला। शहर में कई स्थानों पर होली बारात निकालने की परंपरा का निर्वाह भी किया गया। पुलिस भी रही सक्रिय होली की मस्ती और हुड़दंग के बीच पुलिस अफसर फोर्स के साथ सड़कों पर दिखे। माहे रमजान के जुमा को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने अबीर-गुलाल से उनको भी रंग दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |     फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने से टकराईं दो कारें, SBI के बैंक मैनेजर की मौत     |     सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को बताया असंवैधानिक, 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश     |     एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000