चोरी के शक में मनबढ़ों ने पति-पत्‍नी को बांध कर पीटा, महिला को गर्म लोहे से दागा; पूर्व प्रधान समेत 5 गिरफ्तार

यूपी के देवरिया से मन को विचलित कर देने वाली तस्‍वीरें आई हैं। यहां एक गांव में चोरी के शक में मनबढ़ों ने एक महिला और उसके पति को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा। यही नहीं महिला को गर्म लोहे से दागा भी गया। गांववालों में से किसी ने इस सारे वाकये को वीडियो में कैद किया। जिसके वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत एक्‍शन में आई। एफआईआर दर्ज कर एक पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में कुछ अन्‍य लोगों के शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मामला जिले के सुरौली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के उसरा बाजार में रहने वाले गुड्डू पुत्र उमाशंकर की पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह रात या दिन कभी भी बिना किसी को कुछ बताए कहीं निकल जाती है। इसी तरह 13 सितंबर की रात को घूमते हुए वह परसा जंगल गांव की तरफ चली गई थी। वहां कुछ लोगों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया। लोगों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करने के बाद महिला को उस समय छोड़ दिया गया। लेकिन आरोप है कि अगले ही दिन यानी 14 सितंबर को परसा जंगल के पूर्व प्रधान कमलेश यादव कुछ लोगों के साथ महिला के घर आए। इन लोगों ने महिला को और उसके पति गुड्डू को घर से बाहर निकालकर नीम के एक पेड़ में बांध कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। मनबढ़ों की मनबढ़ई यहीं खत्‍म नहीं हुई। एक शख्‍स ने मानवता को शर्मसार करते हुए महिला को गर्म लोहे से दागने की कोशिश की। वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है।

महिला के ससुर ने दी तहरीर

वीडियो वायरल जैसे ही सुरौली पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़‍ित महिला के ससुर उमाशंकर ने घटना की शिकायत करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने परसा जंगल गांव के पूर्व प्रधान कमलेश यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कमलेश समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में कई अन्‍य लोगों के शामिल होने की बात है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

क्‍या बोली पुलिस

सुरौली के थानेदार अनिल कुमार ने कहा कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी। पीड़िता के ससुर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000