लोकसभा चुनाव- 2024 में छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रतापगढ़ संसदीय सीट के उम्मीदवार के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने पहुँचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव

प्रतापगढ़ जनसभा में जनसत्ता दल लोकत्रांत्रिक के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता भी झंडा और वैनर लेकर राजा भईया और जनसत्ता दल का जयकारा लगाते जनसभा स्थल पर अपना खुला समर्थन देने पहुँचे थे, परन्तु जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उस समय बड़ी निराशा हुई, जब सपा सुप्रीमों अपने पूरे भाषण में राजा भईया और जनसत्ता दल का नाम ही नहीं लिया। सिर्फ इतना कहा कि जो पहले नाराज थे, वह भी अब सपा को समर्थन कर रहे हैं… 

मंच पर सपा सुप्रीमों का माला पहनाते हुए…

विधानसभा में कुंडा में कुंडी लगाने वाले सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव प्रचार में नहीं लिया राजा भईया का नाम

प्रतापगढ़। छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा उम्मीदवार डॉ एसपी सिंह पटेल के पक्ष में जनसमर्थन मांगने प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान प्रतापगढ़ में दोपहर बाद पहुँच सके। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर दिखे। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव का मौसम बदला है, ये जनसैलाब हमें दिखाई दे रहा है। इस बार पॉलिटिकल क्लाइमेट चेंज होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता से वोट अपील की।

बाबा साहब भीमराव जी का संविधान ही संजीवनी है- अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमों 

सपा सुप्रीमों ने कहा कि ये संविधान रहेगा तो हमें आपको अधिकार मिलेंगे, यह संविधान बचेगा तो हमें आपको न्याय मिलेगा, यह बाबा साहब भीमराव जी का संविधान ही संजीवनी है। जब से कांग्रेस और समाजवादी एक और एक ग्यारह हो गए हैं, तब से दिल्ली और लखनऊ का इंजन आपस में टकरा रहा है। अब लग रहा है कि बीजेपी का 80 में 80 का सफाया होने जा रहा है। PDA कह रहा एक ही बात, भाजपा सरकार को देंगे मात। जनता का गुस्सा देखकर के यहां के प्रत्याशी की आंख में आंसू निकल आए हैं। सपा प्रत्याशी की जनसभा में भारी जनसैलाब दिखा। भीड़ देख लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर जब पक्ष और विपक्ष की जनसभा में भीड़ हो रही है तो 4 जून को जीतेगा कौन ?

इलेक्टोरल बॉन्ड ने मोदी और भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है

अखिलेश यादव ने कहा कि जब कोई इनसे इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में पूछा तो उसका जवाब नहीं देते है, इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनके भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है। इस सरकार ने जानबूझकर पेपर रद्द करवाए हैं, जिससे इनको नौकरी न देनी पड़ जाए और आरक्षण न देना पड़ जाए। सरकार बनेगी तो जो 30 लाख नौकरियां खाली हैं, वो भरी जाएंगी, साथ ही साथ अग्निवीर की नौकरी को खत्म करने का काम किया जाएगा। ये जो दिल्ली वाले कहते हैं कि शहजादे, शहजादे ! इस बार शहजादे शह भी देंगे और मात भी होने जा रही है। देख लेना जब चुनाव सातवें चरण में पहुंचेगा जनता का गुस्सा सातवें आसमान में दिखाई देगा।

रानीगंज के सपा विधायक डॉ आर के वर्मा भी आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के साथ मंच पर दिखे

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल के समर्थन में मंच पर अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के कथित दिग्गज नेता प्रमोद कुमार, रामपुरख़ास की विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीराज तिवारी, पूर्व  विधायक मुन्ना यादव, रानीगंज के सपा विधायक डॉ आर. के. वर्मा, रामसिंह पटेल, गुलशन यादव सपा उम्मीदवार डॉ एसपी पटेल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। सबसे बड़ी बात जो देखने को मिली वह यह रही कि नामांकन से लेकर प्रचार के अंतिम दिनों तक रानीगंज के सपा विधायक डॉ आर के वर्मा सपा प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल के प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दिए थे, वह भी आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के साथ मंच पर दिखे, जिसकी चर्चा खूब हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000