हीरो तू मेरा हीरो है, गाने पर महिला सिपाही ने वर्दी में दो पुलिस सिपाहियों के साथ बनाई रील, तीनों हुए सस्पेंड

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सिपाही दो सिपाहियों के साथ फिल्म हीरो नंबर-वन का गाना हीरो तू मेरा हीरो है पर रील बनाई। उस समय ये रील बनाई गई जब महिला सिपाही ड्यूटी पर थी। वीडियो में दो सिपाही भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और ड्यूटी के समय वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही और वीडियो में नजर आ रहे दो अन्य सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो फरवरी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के‌ अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली का है। कोतवाली में हेल्प डेस्क पर बैठी एक महिला सिपाही फिल्मी गानों पर झूमती नजर आ रही है।

वीडियो बनाकर वायरल करने वाली महिला सिपाही का नाम वसुधा मिश्रा है और डेढ़ साल पहले ही कोतवाली में पोस्टिंग हुई है। महिला सिपाही उस समय चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। महिला सिपाही एक वीडियो में सिपाहियों के साथ सड़क पर हीरो तू मेरा हीरो हैं। गाने पर रील बनाती हुई नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में महिला सिपाही पुलिस जीप में बैठकर राज फिल्म के गाने पर रील बना रही है। ये वीडियो सर्दी का है। ऐसे ही कई वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच की और उसके बाद सिपाही वसुधा मिश्रा,योगेश कुमार और धर्मेश मिश्रा को निलंबित कर दिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हालांकि वीडियो पुराने है जो हटाए जा चुके हैं, फिर भी कार्रवाई कर मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा     |     पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |     कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर     |     हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल     |     नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सच आया सामने     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000