खाकी कलंकित: चलती चार में सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार व निलंबित दरोगा फरार

कानपुर। सचेंडी में अगवा करके किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दरोगा अमित मौर्या भी शामिल था, यह राजफाश मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। प्रकरण में लीपापोती और पीड़िता के परिवार से तहरीर में कहानी बदलवाने, तथ्यों से छेड़छाड़ कर अधिकारियों को स्थिति न बताने पर सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने आरोपित दरोगा को भी निलंबित करने के साथ ही तलाश के लिए चार टीमें लगाई हैं। इधर मुकदमे में मेडिकल और बयान के आधार पर पाक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।

सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी सातवीं की छात्रा है। किशोरी के भाई ने बताया कि सोमवार देर शाम बहन नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूर गई थी, लेकिन कई घंटे बाद भी नहीं लौटी तो परिवार उसे ढूंढने लगा। देर रात बहन रोते हुए लौटी और आपबीती सुनाई। उसने बताया कि दो लोगों ने काले रंग की स्कार्पियो कार में जबरन बैठा लिया और झांसी रेलवे लाइन के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों में एक पुलिसकर्मी भी था। घटना के बाद पीड़िता का भाई चौकी पहुंचा।

आरोप है कि चौकी पुलिस ने तहरीर में कहानी बदलवा दी। सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो की धारा भी नहीं लगाई। घटना समाचारों की सुर्खियां बना तो पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने एडीसीपी पश्चिम कपिलदेव सिंह को जांच के निर्देश दिए। एडीसीपी और फोरेंसिक टीम ने पीड़िता के बयान लिए और घटनास्थल रेलवे लाइन के पास जांच की। जांच रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपीं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दुष्कर्म करने के एक आरोपित यूट्यूबर शिवबरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपित सचेंडी थाने का दारोगा अमित मौर्या है, जो फरार है। उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। तथ्यों से छेड़छाड़ करने व अधिकारियों को स्थिति की जानकारी न देने पर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दीनानाथ मिश्र को गुजैनी थाने से सचेंडी भेजा गया है। वहीं जनशिकायत प्रकोष्ठ के तैनात राजन शर्मा को गुजैनी भेजा गया है।

आरोपित ने पीड़िता के भाई को धमकाया

पीड़िता के भाई का आरोप है कि आरोपित शिवबरन घटना के दूसरे दिन पल्सर बाइक से गांव पहुंचा और चुप रहने की हिदायत देते हुए धमकाने लगा। कहा कि तूने मेरा नाम कैसे ले लिया। तुझे देख लूंगा…कहते हुए चला गया। वहीं, मामला तूल पकड़ने के बाद पीड़िता के भाई के मोबाइल फोन पर लगातार काल आने लगीं। इससे झल्लाई पुलिस ने पीड़िता के भाई का फोन जब्त कर लिया हालांकि बुधवार को जांच के लिए पहुंचे एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने पुलिसकर्मियों को फटकारा और मोबाइल फोन दिलाया।

दो किमी के दायरे में आरोपित करते रहे दरिंदगी

पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन ने बताया कि आरोपितों ने उसे जबरन मुंह बंद करके स्कार्पियो में डाल लिया। दो किमी के दायरे में अश्लीलता करते रहे और फिर रेलवे क्रासिंग के पास सामूहिक दुष्कर्म कर भाग निकले।

आरोपित के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

सचेंडी के चंद्रहंसपुर निवासी आरोपित शिवबरन पर पहले से कई मुकदमे हैं। पनकी थाना पुलिस ने शिवबरन को उसके साथी नीरज को सितंबर 2024 में तमंचे के साथ जेल भेजा था। वहीं, सचेंडी पुलिस ने भी उसी समय शिवबरन को 915 लीटर डीजल और पेट्रोल के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव और कार्रवाई से बचने को शिवबरन कुछ दिन पहले यूट्यूबर बन गया और खुद को पत्रकार बताने लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000