गाजी बहुत पाजी था,सैयद सलार मसूद की याद में मेला लगाने पर ओपी राजभर ने किया सवाल

अंबेडकरनगर। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। यहां ओपी राजभर युवा जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए।इस दौरान मंच से अपने संबोधन में ओपी राजभर ने सैयद सलार मसूद गाजी को आक्रांता बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सैय्यद सलार मसूद गाजी को सम्राट सुहेलदेव ने पराजित किया था।राजभर ने सलार गाजी को पाजी बताया और कहा कि गाजी बहुत पाजी था।राजभर ने सलार गाजी के नाम पर मेला आयोजित किए जाने पर भी सवाल उठाया।राजभर ने कहा कि मेला ही लगाना हो तो सम्राट सुहेलदेव का लगे,डॉक्टर आंबेडकर,छत्रपति शाहू जी महाराज,ज्योतिबा फुले,सावित्री बाई फुले,सरदार पटेल और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों का लगाना चाहिए।

ओमप्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला।राजभर ने कहा कि पीडीए का मतलब होता है पिछड़ा,दलित और अल्पसंख्यक,लेकिन अखिलेश के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथार्थी।राजभर ने कहा कि अन्ना जानवर से किसानों की फसल नुकसान होने की बात अखिलेश यादव करते थे,जब सरकार ने अन्ना जानवरों के लिए गौशाला बनवा दिया तो अब दुर्गंध और सुगंध की बात कर रहे हैं।अखिलेश अब बारह साल और दुर्गंध की बात करें।राजभर ने कहा कि अखिलेश पिछड़ों के आरक्षण की बात नही करेंगे,रोजी-रोजगार,शिक्षा और नौकरी की बात नही करेंगे,केवल सुगंध और दुर्गंध की बात करेंगे।

युवा जागरुकता सम्मेलन संबोधित करने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत की।महाकुंभ में मृतकों को दिए जाने मुवाबजे को लेकर जब अखिलेश यादव के आरोपों के बारे पूछा गया कि सरकार ने मृतकों को 25 लाख देने की घोषणा की थी,लेकिन अब मृतकों को ढाई लाख रुपए ही दे रही है।इस सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव झूठ बोल रहे हैं,हम अखिलेश यादव की बात थोड़े मानेंगे,हमसे जो जनता ने कहा उसे मानेंगे।सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव तो हर बात का विरोध करते हैं,राम मंदिर बना तब भी विरोध कर रहे थे, जब महाकुंभ लगा तब भी विरोध कर रहे थे और बाद में जाकर ग्यारह डुबकी लगाए।अब ग्यारह डुबकी क्यों लगाए ये तो वही जाने।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000