हमारे प्रत्याशी को किया गया नजरबंद, चुनाव आयोग पर बरसे अखिलेश यादव,बोले- कब तक बीन पर नाचोगे

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 25 मई को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।अब बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है और चुनाव आयोग पर भी तंज कसा है। बता दें कि अंबेडकरनगर लोकसभा से भाजपा ने रितेश पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है।सपा ने लालजी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने कमर हयात को प्रत्याशी बनाया है। अंबेडकरनगर लोकसभा से 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने लिखा कि सूचना है कि अंबेडकरनगर से सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा के घर योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर प्रत्याशी को नजरबंद किया है और मतदान करने से दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को रोका जा रहा है।

चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने लिखा कि चुनाव आयोग बताए ये किस नियम के तहत पुलिस कर रही है और क्या यही आपकी निष्पक्षता है,अरे शर्म कर लो चुनाव आयोग शर्म, बेशर्मी से कब तक भाजपा की बीन पर नाचोगे। बता दें कि इस वीडियो में लालजी वर्मा के घर काफी संख्या में पुलिस बल को देखा जा सकता है। इस दौरान लालजी वर्मा और पुलिस में बहस होती भी दिख रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर से रितेश पांडे ने जीत दर्ज की थी, क्योंकि सपा और बसपा उस समय गठबंधन में थी। हालांकि अब रितेश पांडे भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |     घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस     |     एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली, बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज     |     टक्कर लगने के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, केबिन नें फंसा चालक, जिंदा जल गया, दो की हालत गंभीर     |     डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार     |     शादी के 18 दिन बाद घर पहुंची युवक की लाश, बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा चीत्कार     |     राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांध पटरी पर रखा     |     राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार     |     नग्न अवस्था में आशा कार्यकर्ता का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000