सीओ सिटी अभय पांडेय के तबादले के बाद जिले के व्यापारी एवं आम जनमानस एवं अधिवक्ता मुख्यमंत्री को एसपी के माध्यम से ज्ञापन पत्र देकर तबादला रुकवाने की मांग कर रहे... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ सीओ सिटी अभय पांडे के तबादले से अधिवक्ताओं में आक्रोश By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 30, 2022 1,306 तबादले से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सीओ सिटी जिंदाबाद के लगाए नारे… प्रतापगढ़। पुलिस की व्यापारियों में एवं अधिवक्ताओं और आम जनमानस में दिखी लोकप्रियता सीओ सिटी अभय पांडेय के तबादले के बाद जिले के व्यापारी एवं आम जनमानस एवं अधिवक्ता मुख्यमंत्री को एसपी के माध्यम से ज्ञापन पत्र देकर तबादला रुकवाने की मांग कर रहे हैं। भारी संख्या में अधिवक्ता एवं व्यापारी एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र देकर तबादला रुकवाने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता एवं आम जनता ने सीओ के तबादले रोके जाएं के नारे लगाते हुए कुछ अधिवक्ता भावुक होकर रोते हुए नजर आए लोगों का कहना है कि सीओ गरीब और असहाय लोगों के लिए मसीहा एवं भगवान हैं। ऐसे न्याय प्रिय अधिकारी का तबादला रुकना चाहिए प्रतापगढ़ में खाकी की दिखी लोकप्रियता पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि पुलिस के पक्ष में आम जनमानस से लेकर अधिवक्ता तबादला रुकवाने की मांग करते हुए दिख रहे हैं। समाचार 1,306 Share